नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र,मेडल एवं ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

*हरिद्वार 26 जून 2025*

जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में नशा मुक्त भारत अभियान के सफल क्रियान्विन हेतु 12 जून को रन अगेंस्ट ड्रग्स दौड का आयोजन विकास भवन रोशनाबाद हरिद्वार से स्पोर्टस स्टेडियम रोशनाबाद हरिद्वार तक किया गया। इस दौड़ में अंडर 14 बालक एवं बालिका वर्ग तथा ओपन आयु वर्ग के अन्तर्गत समस्त आयु वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त दौड़ में हर वर्ग से प्रथम तीन पायदान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आज जिला कार्यालय में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओंc को मेडल, ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ जिस खेल में उन्हें रुचि है उसमें कड़ी मेहनत एव लगन से अपने लक्ष्य को हासिल करे।उन्होंने सभी से नशे से दूर रहते हुए एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करने को कहा।

इस दौड़ में अंडर 14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नीरज पुत्र श्री सुल्ली द्वितीय स्थान वंश कटारिया पुत्र श्री सतीश तृतीय स्थान मानस पुत्र श्री संजीव कुमार व अंडर 14 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान नेहा पुत्री श्री आनंद सिंह बगडबाल द्वितीय स्थान दिया पुत्री श्री पप्पू राम तृतीय करीना पुत्री श्री ओमप्रकाश। ओपन वर्ग में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान शेर अली पुत्र इस्लाम अली द्वितीय मोईन पुत्र अली शेर तृतीय आलोक पुत्र श्री संजू प्रजापति व महिला वर्ग में प्रथम स्थान श्रद्धा पुत्री श्री शशी कुमार द्वितीय दीपा पुत्री श्री मदन राम तृतीय सलोनी पुत्री श्री अमर सिंह।

इस अवसर पर यशवन्त सिंह (प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी हरिद्वार) एवं शावाली गुरूंग (जिला क्रिडा अधिकारी हरिद्वार) ,प्रतिभागी छात्र छात्राओं सहित विभाग के अन्य कार्मिक भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    हरिद्वार, 03 मार्च। आगामी 2027 कुंभ मेले को लेकर एक न्यूज पोर्टल में प्रकाशित खबर पर संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। पोर्टल में दावा किया गया था कि…

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    हरिद्वार (गोपाल रावत ) अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा गुरूवार को जगदगुरू शंकराचार्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 3 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 5 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 6 views

    अर्द्धकुंभ 2027 को लेकर मेला प्रशासन की बैठक, पांच अखाड़ों की रही भागीदारी

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 8 views

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 5 views

    माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 7 views