नगर पालिका परिषद शिवालिक से भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव शर्मा का हुआ स्वागत

नगर पालिका परिषद, शिवालिक से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के लोकप्रिय प्रत्याशी राजीव शर्मा का वार्ड – 12 कृपाल नगर और वार्ड – 13 शिवालिक गंगा विहार फेस-2, कोर्ट कालोनी व खालसा कालोनी में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों द्वार भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया और आगामी चुनाव में समर्थन की अपील की।

स्वागत समारोह के दौरान राजीव शर्मा ने कहा, “मुझे आज यहाँ उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं से अपार समर्थन और स्नेह मिला है। यह समर्थन हमारी पार्टी और मेरे लिए बड़ी प्रेरणा का स्रोत है। मैं सभी का धन्यवाद करता हूँ और आश्वस्त करता हूँ कि हम सब मिलकर शिवालिक नगर को और अधिक प्रगति की दिशा में अग्रसर करेंगे। हम विश्वास रखते हैं कि भारतीय जनता पार्टी, शिवालिक क्षेत्र में बेहतर विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाएगी।”

इस अवसर पर श्री राजीव शर्मा के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपनी उम्मीदों और अपेक्षाओं को साझा किया और राजीव शर्मा से आश्वासन प्राप्त किया कि वे हमेशा जनता के बीच रहकर उनके हितों की रक्षा करेंगे।

राजीव शर्मा ने बताया कि उनकी प्राथमिकता स्थानीय समस्याओं का समाधान करना और शहर की विकास योजनाओं को गति देना है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य शिवालिक नगर को एक मॉडल नगर बनाना है, जहाँ हर नागरिक को बेहतर सुविधाएँ, स्वच्छ वातावरण और सुरक्षा मिल सके।

राजीव शर्मा ने अंत में सभी से अपील की कि वे 23 जनवरी को अपने वोट का सही इस्तेमाल करें और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करके विकास की राह पर कदम बढ़ाएं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी,रंजना शर्मा, दिनेश शर्मा, अशोक शर्मा, पवन सैनी, हुकमचंद कौशिक, तरूण डबास, अंकित गुज़र, आर्यन शर्मा,मधु ठाकुर,शिखा,आराधना,मधु शर्मा,निशा,रेनू, सानिया, रितु,शक्ति, स्वाती,पूजा, मोनिका, मास्टर योगेंद्र, गीता, संगीता, हरि कुमार,राजेन्द्र सिंह नेगी, सुजान सिंह बिष्ट, दिनेश शर्मा, उत्तम सिंह भण्डारी, नरेंद्र सिंह भण्डारी, तेजपाल सिंह नेगी, राधेश्याम, प्रेम सिंह भण्डारी, एम. एस. रावत,, यशोदा रोथान, कमला, श्रीचंद बुटोला, इंद्रमोहन शाह,, प्रमोद तिवारी, हरी सिंह,दीवान बिष्ट, दलीप बिष्ट, विष्णु प्रसाद भट्ट, बच्ची सिंह बिष्ट, एन. पी. उनियाल, एम एस बिष्ट, प्रेम सिंह भड़ारी, देव विख्यात भाटी, गौरव गुजर, वेदांत चौहान बबलू पंडित ,महिपाल सिंह रावत,भारत वर्मा ,मेजर कृष्णदेव पंडित ,मनोज नेगी ,अभिनय सिंह,महेंद्र सिंह रावत ,प्रशांत ठाकुर

मिथुन, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 3 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 14 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 17 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 17 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 16 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 18 views