नगर निगम हरिद्वार ,नगर पालिका शिवालिक नगर व नगरपालिका लक्सर के वार्ड प्रभारियो के साथ जिला चुनाव प्रभारी ज्योति प्रसाद गैरोला ने की बैठक

हरिद्वार

जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर नगर निगम हरिद्वार ,नगर पालिका शिवालिक नगर व नगरपालिका लक्सर के वार्ड प्रभारियो के साथ जिला चुनाव प्रभारी ज्योति प्रसाद गैरोला, जिला संगठन प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट एवं भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने बैठक कर चुनाव में करनीय कार्यो की विस्तारपूर्वक चर्चा की।

उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

और देश की जनता लगातार भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास जताकर आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

हम सब की भी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि हम जनता का विश्वास बनाए रखें और प्रदेश तथा केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाकर अपना दायित्व पूरा करें।

हम सब की भूमिका सर्व स्पर्शी व सर्वव्यापी होनी चाहिए।

हम सभी को संगठन द्वारा तय किए गए प्रत्याशी को कमल का निशान मानते हुए कमल खिलाने का काम करना है।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री आशु चौधरी ने किया इस अवसर पर जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, लक्सर नगर पालिका चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश जमदग्नि, शिवालिक नगर पालिका चुनाव प्रभारी देवी सिंह राणा ,जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, लव शर्मा, अनु कक्कड़, सचिन शर्मा, रंजना चतुर्वेदी, देवेंद्र प्रधान, विक्रम भुल्लर, ऋषिपाल सिंह, महेंद्र धीमान, कुशल पाल सैनी, अनिल अरोड़ा, तरुण नायर, राजेश शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, नागेंद्र राणा, मोहित शर्मा, अरविंद अग्रवाल, रीता चमोली, शीतल पुंडीर, प्रीति गुप्ता, वीरेंद्र बोरी, मोहित वर्मा आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

      हरिद्वार। आनंद निवास लाइब्रेरी हॉल में श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी सुरेश भाटिया ने…

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    हरिद्वार 13 मार्च स्थानीय एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात रात्रि -दिवसीय विशेष शिविर (2026) का आज भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 4 views

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 7 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 5 views