देश की रक्षा में आगे आने को तैयार बेटियाँ, छात्रों ने की बॉर्डर पर तैनाती की मांग

श्रीमहंत रविन्द्र पुरी बोले – हर युवा को मिले सैन्य प्रशिक्षण, तभी बनेगी मजबूत रक्षा प्रणाली

हरिद्वार, 10 मई। एसएमजेएन पीजी कॉलेज परिसर शनिवार को देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया, जब भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आयोजित संगोष्ठी में छात्रों ने खुलकर सेना में जाने की इच्छा जताई और प्रधानमंत्री से बॉर्डर पर तैनाती की इजाजत मांगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रविन्द्र पुरी जी महाराज ने साफ कहा कि देश की रक्षा तभी मजबूत होगी, जब हर युवा को कॉलेज स्तर से ही सैन्य प्रशिक्षण मिलना शुरू हो जाए।

महंत जी ने कहा, “अब समय आ गया है कि देश के हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी में नेशनल कैडेट कोर (NCC) की यूनिट अनिवार्य की जाए। जब हर नौजवान देश की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित होगा, तभी हम आतंकवाद और सीमापार से हो रही साजिशों का मुंहतोड़ जवाब दे सकेंगे।” उन्होंने कहा कि कॉलेज परिवार सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने भी पाकिस्तान की करतूतों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “पहलगाम की घटना साफ तौर पर पाकिस्तान की कायरता को दर्शाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता की भावना के अनुसार जवाब दिया है। हमारी बेटियाँ अब पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए हथियार उठाने को तैयार हैं।”

छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने युवाओं से सेना में भर्ती होने की अपील करते हुए कहा कि जब देश सुरक्षित रहेगा, तभी हम सब सुरक्षित रहेंगे।

इस मौके पर छात्राओं ने भी खुलकर अपने जज्बे को सबके सामने रखा। बीएससी की छात्रा अपराजिता ने कहा, “भारत में आतंक फैलाने वालों को जड़ से खत्म करने के लिए NCC एक मजबूत हथियार बन सकता है।”

अर्शिका ने गर्व के साथ कहा, “हम बेटियाँ बॉर्डर पर जाने के लिए बेचैन हैं।”

रिया कश्यप ने कहा, “पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में जवाब देने पर हमें गर्व है।”

कशिश ठाकुर ने जोश से कहा, “वीरता से ही जीत मिलती है, और भारत वीरों की जननी रहा है।”

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के छात्रों ने प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर खुद को बॉर्डर पर भेजने की मांग की। इस ज्ञापन में दिव्यांशु, अली, मानसी, इशिका, अंशिका, टिया, ओमिशा, आंचल, चारू, संध्या, शगुन, अनुराधा, शिवानी, नेहा, आकांक्षा, वैष्णवी धीमान, कामिनी, गौरव बंसल, महक और रिया समेत कई छात्र-छात्राओं के हस्ताक्षर थे।

संगोष्ठी में प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, विनय थपलियाल, डॉ. मनोज कुमार सोही, डॉ. शिव कुमार चौहान, वैभव बत्रा, डॉ. अमिता मल्होत्रा और कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय भी मौजूद रहे।

यह कार्यक्रम न सिर्फ छात्रों के मन में जोश भर गया, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि आज का युवा देश के लिए मर-मिटने को तैयार है, बस जरूरत है सही दिशा और अवसर की।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 4 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 15 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 18 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 18 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 17 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 20 views