दिव्य संत थे ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी विनोद गिरी-स्वामी अवधेशानंद गिरी

बाबा अमीर गिरी धाम में स्थापित की गयी ब्रह्मलीन स्वामी विनोद गिरी की मूर्ति

हरिद्वार, 5 जून। गंगा दशहरे पर सप्तसरोवर स्थित श्री बाबा अमीर गिरि धाम में आश्रम की परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर डा.राधा गिरी के संयोजन और संत समाज की उपस्थिति में आयोजित गुरूदेव मूर्ति स्थापना एवं महादेव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज की मूर्ति स्थापना और महादेव शिव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गयी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि बाल योगी ब्रह्मलीन महामंडलेश्र स्वामी विनोद गिरी महाराज दिव्य संत थे। सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी विनोद गिरी महाराज संत समाज की धरोहर थे। उनकी शिष्या महामंडलेश्वर साध्वी राधा गिरी अपने गुरू के पदचिन्हों पर चलते हुए जिस प्रकार समाज को धर्म और अध्यात्म की प्रेरणा दे रही हैं। उससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल व राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि संत महापुरूष समस्त समाज के लिए पूज्यनीय हैं। ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी विनोद गिरी महाराज ने समाज कल्याण में अहम भूमिका निभायी। सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलते मानव कल्याण का संकल्प लेना चाहिए। महामंडलेश्वर डा.राधा गिरी महाराज ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन स्वामी विनोद गिरी महाराज से प्राप्त शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए समाज में धर्म और अध्यात्म का प्रचार प्रसार तथा आश्रम की सेवा संस्कृति को आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का उद्देश्य है।

इस अवसर पर श्रीमहंत देवानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुनपुरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि, स्वामी रामेश्वर पुरी, महंत आराधना गिरी, महंत अरूण गिरी, महंत केशव गिरी, स्वामी सहजानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी अभयानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी कमलेशानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर शिव प्रेमानंद गिरी, स्वामी राममुनि महाराज, स्वामी जमनादास महाराज, स्वामी गगनदेव गिरी, निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविंदर सिंह, संत जगजीत सिंह, महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी, स्वामी दिनेश दास, महंत दुर्गादास, चौधरी करतार सिंह खारी, अजय खारी, सुरजीत गहरवार, उदयवीर सिंह, सत्यप्रकाश जखमोला, महंत राजेश गिरि, ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला, मनोज जखमोला सहित बड़ी संख्या में संतजन व श्रद्धालु मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    देशवासियों से अपील: अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ईंधन की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें:अखाड़ा परिषद हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 3 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 8 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 8 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 7 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 9 views