दिवाली से पहले बड़ी अनहोनी को हरिद्वार पुलिस ने रोका

*घट सकती थी बिहार जैसी घटना*

*दिवाली से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा धमाका*

*कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का बहुआयामी नेतृत्व, नई ऊंचाइयां छू रहा*

*त्योहारी सीजन में नकली शराब परोस मुनाफा कमाने की साजिश का हरिद्वार पुलिस ने किया भंड़ाफोड़*

*जहरीली शराब कांड जैसी बड़ी विभीषिका की संभावनाओं से भी नही किया जा सकता इन्कार*

*एक्टिव पुलिसिंग का नमूना किया पेश, पकड़ में आयी नकली शराब बनाने की फैक्ट्री*

*भीड़भाड़ वाले पॉश इलाके में चल रहा था नकली शराब बनाने का गोरखधंधा, किसी को नहीं थी कानों👂कान खबर*

*चैकिंग के दौरान पकड़े गए संदिग्ध से सिलसिलेवार पूछताछ में खुले फैक्ट्री के राज*

*आरोपी शराब के ठेके पर कर चुका है काम, यू-ट्यूब के जरिए सीखा था नकली शराब बनाना*

*फरार साथी संग ठेके पर काम के दौरान हुई थी दोस्ती, दोस्त के बुलाने पर काम करने पहुंचा था हरिद्वार*

*फरार चल रहे एक अन्य आरोपी की तलाश के साथ-साथ गहरी पड़ताल में जुटी टीमें*

*फैक्ट्री पहुंची टीम ने भारी मात्रा में तैयार नकली शराब, कैमिकल, यूरिया, रैपर आदि किए बरामद*

*कोतवाली रानीपुर पुलिस की इस सुनहरी कार्यवाही को स्थानीय जनता ने सराहा*

“*जो भी हरिद्वार में गलत काम करेगा उसका एक एककर जेल जाना तय है, हम जल्दी ही और खुलासे भी करेंगे :: एसएसपी हरिद्वार”*

कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में अलग-अलग आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाकर आपराधिक तत्वों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार की जा रही मेहनत दृष्टिगोचर हो रही है।

हरिद्वार पुलिस दिन-रात मेहनत करते हुए एक से बढ़कर एक शानदार खुलासे कर रही है।

ताजा मामला कोतवाली रानीपुर क्षेत्र का है जहां पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नकली शराब बनाने के पॉश कॉलोनी स्थित दुकान में बनाई गई फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 01 आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की अन्य की तलाश जारी है।

*क्या था अपराध करने का तरीका*

दोनो आरोपी बेहद शातिर हैं। फरार आरोपी केमिकल लेकर आता था और फिर दोनों आरोपित मिलकर अल्कोहोलिक केमिकल में एक निश्चित मात्रा में पानी मिलाकर उसमे शराब जैसा रंग लाने के लिए फ़ूड कलर मिलाते थे तथा इस तैयार नकली शराब की तीव्रता बढ़ाने के लिए फिर इसमें यूरिया मिलाया जाता था।

तैयार की गई नकली शराब को ठेके से कम दाम में चलते-फिरते लोगो को बेचा जाता था। कम दाम के चलते ग्राहक भी हाथों हाथ मिल जाते थे।

*नकली और असली में फर्क करना था मुश्किल*

आरोपी कैमिकल से तैयार की गई नकली/जहरीली शराब को खाली शराब की बोतलों में भरकर बोतलों के ऊपर फर्जी लेबल व उत्तराखंड शासन का टैग लगाकर हू-ब-हू असली लगने वाली, नकली शराब बनाने का गोरखधंधा चला रहे थे। खरीददार किसी भी स्तर पर ये शक नहीं कर पाता था कि शराब नकली है।

*इस बार दिवाली पर नकली शराब की बड़ी खेप खपाने का था इरादा*

दोनो आरोपी कैमिकल से तैयार की गई नकली शराब को ठेकों के आसपास या राह चलते नशे के शौकीन लोगों को कम दामों में बेच कर मोटा मुनाफा कमा रहे थे। त्योहारी सीजन को देखते हुए इस बार नकली शराब की बड़ी खेप खपाकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में थे।

*हरिद्वार पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक आरोपी दबोचा*

अपराधिक गतिविधियों पर विराम लगाने हेतु एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर रानीपुर पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग सेम्भल चौक दादूपुर गोविंदपुर के पास से संदिग्ध को सेंट्रो कार सहित दबोचा गया। जिससे 400 लीटर अल्कोहलिक केमिकल, 80 लीटर नकली शराब, 02 किलो यूरिया, शराब की बोतल के ढक्कन, लेबल/रैपर आदि बरामद किया गया।

*किराए की दुकान में चल रही थी नकली शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री*

आरोपी व उसका साथी दादूपुर गोविंदपुर में किराए पर दुकान लेकर उसमें नकली शराब बनाने का गोरखधंधा चला रहे थे जहां से भारी मात्रा में एल्कोहोलिक कैमिकल व नकली शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।

*कितना पढ़ा लिखा है आरोपी, कहां से ली ट्रेनिंग*

पकड़ा गया आरोपी 12वीं पास है व आगरा के ताजगंज थाने में वर्ष 2021 में नकली शराब के केस में जेल जा चुका है। 04 साल पूर्व में अलीगढ़ स्थित शराब के ठेके में काम के दौरान आरोपी की पहचान साथ काम कर रहे एक युवक (फरार आरोपी) से हुई थी। लगातार संपर्क में रहने पर कुछ समय पहले उक्त परिचित ने आरोपी को हरिद्वार आकर साथ काम करने का न्योता देते हुए बताया था कि केमिकल से नकली शराब बनाने के काम में पैसा काफी है व ख़र्च कम है। लालच में आकर परिवार सहित आगरा में रह रहा आरोपी हरिद्वार आ गया। घटना का मास्टरमाइंड फरार आरोपी है जो कैमिकल लाने का काम करता था।

*कोतवाली रानीपुर पुलिस की कार्यशैली की सराहना*

कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा विगत कुछ ही दिनों के भीतर एक से बढ़कर एक शानदार खुलासे कर आम जनता का दिल जीता है। इस बेहतरीन कार्रवाई के बाद कोतवाली रानीपुर पुलिस की कार्यशैली की आम जनता द्वारा सराहना की जा रही है।

*पकड़ा गये आरोपित का विवऱण-*

अनिरूद्ध सिंह पुत्र श्री हरिकरन सिंह ग्राम रौगांव थाना गजनेर जिला कानपुर देहात हाल पता ग्राम धानुपुरा थाना ताजगंज जनपद आगरा उ0प्र0 उम्र 47 वर्ष

*बरामदगी-*

 02 नीले रंग के ड्रम 80 लीटर के शराब कैमिकल भरे हुये,

 02 नीले रंग ड्रम -400 लीटर अल्कोहलिक कैमीकल नकली शराब बनाने मे प्रयुक्त,

 एक प्लास्टिक के कट्टे मे कुल-1000 ROYAL STAG शराब की बोतल के खाली ढक्कन,

 देशी शराब माल्टा मार्का के रैपर कुल-11 बण्डल,

 शराब पैकिंग के टैग के कुल-04 बण्डल उत्तराखण्ड शासन छपे हुये,

 08 भरे पव्वे नकली देशी शराब माल्टा मार्का,

 11 खाली पव्वे देशी शराब,

 02 किलोग्राम यूरिया,

 एक डिब्बा अजंता औरेज रेड फूड कलर,

 01 एक नीले रंग का कैम्पर,

 01 बाल्टी प्लास्टिक,

 01 कीप व पाईप का डुकड़ा

*पुलिस टीम-*

1- SHO रानीपुर कमल मोहन भंडारी

2- व0उ0नि0 मनोहर सिंह रावत

3- उ0नि0 विकास रावत

(प्रभारी चौकी गैस प्लांट)

4- हे0का0 गोपीचन्द

5- का0 गम्भीर तोमर

6- का0 संजय रावत

7- का0 अजय

8- का0 करन

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 5 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 10 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 7 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 9 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 10 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views