डोभालवाला में पेयजल की समस्या के निस्तारण के लिए जलसंस्थान के अधिकारियों की बैठक लेते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून 28 अप्रैल। सोमवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित शासकीय आवास में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जलसंस्थान के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्रार्न्तगत वार्ड 10 डोभालवाला के इन्द्र विहार क्षेत्र में पेयजल की दिक्कत को अतिशीघ्र ठीक करने के निर्देश दिये।

काबीना मंत्री ने दूरभाष पर पेयजल विभाग की अपर सचिव एवं मुख्य महाप्रबंधक से भी वार्ता के बाद उन्हें पानी की समस्या के दृष्टिगत तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। मंत्री ने कहा कि राज्य सेक्टर के तहत रुपये एक करोड़ अठासी लाख के आंगणन की स्वीकृति अतिशीघ्र करवाया जाए। ताकि क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके। मंत्री जोशी ने अधिकारियों से कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में कोई भी कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान जलसंस्थान के ईई आशीष भट्ट, डोभावाला से पार्षद मोहन बहुगुणा, डा0 एनएल अमोली, डा0 एके श्रीवास्तव, हेमराज, मनोहर भण्डारी सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 6 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 7 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 7 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 8 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 8 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 14 views