टूर्नामेंट में कई राष्ट्रीय एंव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे:ललित नैय्यर

बास्केटबॉल टूर्नामेंट में देश की प्रमुख दस टीमें प्रतिभाग करेगी

हरिद्वार,15 अक्टूबर। 17 अक्टूबर से द्वितीय मा गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में जनपद बास्केटबॉल एसोसिएशन हरिद्वार के पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब मे पत्रकार वार्ता की। इस दौरान जनपद बास्केटबॉल एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने बताया कि आगामी 17 अक्टूबर से हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में द्वितीय मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा जो कि 17 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 20 अक्टूबर तक टूर्नामेंट चलेगा देशभर की 10 बड़ी टीमें प्रतिभाग करेंगी। टूर्नामेंट में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रदेश के वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल प्रातः 11 बजे करेंगे। हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक उद्घाटन की अध्यक्षता करेंगे एवं विधायक रानीपुर आदेश चौहान एवं विधायक ज्वालापुर रवि बहादुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्घाटन सत्र में उपस्थित रहेंगे। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि टूर्नामेंट में देश की प्रमुख दस टीमें प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता मे इंडियन एयर फोर्स,रेड आर्मी, पंजाब पुलिस, नॉर्दन रेलवे, उत्तराखंड ,चंडीगढ़ ,पंजाब ,बैंक ऑफ़ बरोदा ,इंडियन बैंक, चेन्नई, आयकर मुंबई जैसी टीमें रहेगी उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया की हरिद्वार में इस स्तर का दूसरा टूर्नामेंट लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हो रहा है जिसमें विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये और उपविजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 51000 रूपये बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा दिए जाएंगे पत्रकार वार्ता में एसोसिएशन के संरक्षक बलराम कपूर, सह सहसचिव सुखबीर सिंह सहसचिव दीपांशु विद्यार्थी योगेश शर्मा अविनाश झा शिवम आहूजा मोहित धामां आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 3 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 15 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 18 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 18 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 17 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 19 views