ज्ञान के लिए विद्यार्थी का पुस्तक उन्मुख होना अनिवार्य है: प्रो.बत्रा

आज दिनांक 31 मार्च

एस.एम.जे.एन.(पी.जी.) कॉलेज जिला हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा इकाई द्वारा आयोजित विशेष सात दिवसीय शिविर का समापन कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।

विशेष शिविर का आयोजन शिविर स्थल- बस्तीराम संस्कृत विद्यालय, कनखल में आयोजित किया गया। शिविर के समापन कार्यक्रम का आरंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुषमा नयाल द्वारा सात दिवसीय प्रगति आख्या को पढ़कर सुनाया गया। जिसमें छात्राओं द्वारा सात दिवस तक की गई मेहंदी, पोस्टर, वाद-विवाद, रंगोली, प्रश्नोत्तरी, भाषण एवं अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली विजेता व उपविजेता के नामों का खुलासा किया गया। शिविर में कॉलेज प्राचार्य मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ सुनील कुमार बत्रा द्वारा स्वयं सेविकाओं की प्रतिक्रियायें ली गई एवं शिक्षण संस्थानों में चलाए जा रहे शिविरों को और भी क्रियाशील बनाने सम्बन्धी विचारों को भी साझा किया गया, अपने उद्बोधन में प्रोफेसर बत्रा ने कहा कि आने वाला दौर संचार क्रांति एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता का है, कृत्रिम बुद्धिमत्ता युवाओं के जीवन का अभिन्न हिस्सा होगी, किंतु युवा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा व ज्ञान की आवश्यकता है कृत्रिम बुद्धिमत्ता से भी अधिक है, ज्ञान प्राप्ति के लिए विद्यार्थी को पुस्तकों एवम पुस्तकालय उन्मुख होना पड़ेगा ना की मोबाइल तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता उन्मुख।

प्रोफेसर बत्रा ने यह भी कहा कि मोबाइल का संतुलित प्रयोग किया जाए तो इसकी दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है, विशेष अतिथि के रूप में रुड़की एस.एस.डी.पी.सी. कॉलेज से आमंत्रित डॉक्टर कामना जैन एसोसिएट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान द्वारा स्वयं सेविकाओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लाभों पर विस्तार से जानकारी दी गई, डॉ. कामना जैन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज से जोड़ने का काम करता है, क्योंकि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के माध्यम से ही स्वयंसेवी सामाजिक कार्य करने में सक्षम हो पाते हैं।

समापन दिवस पर स्वयंसेवकों द्वारा कविता पाठ करते हुए अपने अनुभव को भी प्रस्तुत किया गया। समापन कार्यक्रम में बस्तीराम संस्कृत विद्यालय की संचालिका श्रीमती हेमा देवी, मनीषा गडतोड़ी, अंजू, विजय लक्ष्मी, कविता आदि उपस्थित रहे । महाविद्यालय की शिक्षकाओं मे डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. पूर्णिया सुंदरियाल, डॉ. लता शर्मा, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. पल्लवी, डॉ. वंदना सिंह, कु. योगेश्वरी आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई एवं स्वयंसेवकाओं में वैष्णवी कौशिक, पायल मौर्य, तनु पाल, हर्षिता, दीक्षा, अंजलि, कंचन कोतवाल, कीर्ति, पलक,, मानसी शिवानी, ममता अंजलि आदि उपस्थित रहे

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    हरिद्वार, 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    हरिद्वार, 10 जून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 4 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 4 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views

    राष्ट्रीय लोकदल का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views