जिला मुक्केबाजी संघ की बैठक आयोजित

खिलाड़ियों को जल्द मिलेगा प्रशिक्षण केंद्र-डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार, 29 जून रानीपुर मोड़ स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई जिला मुक्केबाजी संघ की आम बैठक में इस वर्ष आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी खिलाड़ियों तक पहुंचाने पर व खेल संबंधी अन्य विषयो पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने हरिद्वार में एक अत्याधुनिक मुक्केबाजी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि प्रशिक्षण केंद्र उपलब्ध नहीं होने की वजह से जिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता के आयोजन में समस्याएं आ रही हैं। खिलाड़ियों के हित में इस समस्या का निवारण जल्दी ही होने जा रहा है। जिससे खिलाड़ियों को सर्व सुविधा संपन्न एक मुक्केबाजी प्रशिक्षण केंद्र उपलब्ध होगा। जिसमें हरिद्वार शहर एवं जिले के सभी खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

संरक्षक रोहन सहगल ने कहा कि उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन हुआ। जिससे खेलों के प्रति रुचि बढ़ी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेल में भारतीय मुक्केबाजी दल द्वारा ऐतिहासिक प्रदर्शन किया गया। अब उत्तराखंड सरकार द्वारा मुक्केबाजी खेल को विभिन्न जिलों में भी प्रोत्साहित कर खिलाड़ियों में आकर्षण पैदा करने के लिए योजनाएं लाई जा रही है। योजनाओं का लाभ हरिद्वार के खिलाड़ियों को भी मिले। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी मुक्केबाजी प्रशिक्षकां एवं खिलाड़ियों को सम्मिलित किया जाएगा।

बाल कल्याण समिति की सदस्य एवं संरक्षक सुनीता चौधरी ने कहा कि मातृ आंचल कन्या विद्यापीठ, जगजीतपुर से भी बालिकाओं को मुक्केबाज़ी प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा तथा समाज में मुक्केबाज़ी खेल को आत्मरक्षा हेतु प्रचारित करेंगे।

उपाध्यक्ष डा.प्रदीप चौधरी ने बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि मुक्केबाजी खेल में उत्तम प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रति माह 1,000 रूपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

उपाध्यक्ष कविंद्र चौधरी ने कहा की खेलों में धामी सरकार ने 4 प्रतिशत खेल कोटा भी सभी विभागों’ में लागू कर दिया गया है। सरकार समाज में व्याप्त नशे की कुरीतियों को दूर करने हेतु खेलों पर विशेष रूप से ध्यान दे रही है। इसके अंतर्गत सभी जिलों में आधारभूत खेल संरचना को विकसित किया जा रहा है।

उपाध्यक्ष किशन सिंह महर ने रुड़की एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उत्तराखंड सरकार चलायी जा रही योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता बताई और गोकुलपुर जीएफएस आर्मी अकादमी के खिलाडी शिवांक सैनी का उत्तराखंड स्पोर्ट्स हॉस्टल में चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

बैठक में तीन सदस्यीय जिला चयन समिति का गठन भी किया गया। जिसमें किशन सिंह महर मुख्य चयनकर्ता व सुनीता चौधरी तथा सुधीर जोशी सदस्य होंगे। किशन सिंह महर को मुख्य चयनकर्ता तथा सुनीता चौधरी एवं सुधीर जोशी को चयन समिति का सदस्य चुने जाने पर सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। बैठक में उपाध्यक्ष डा प्रदीप कुमार, विपिन चौधरी, कोषाध्यक्ष सुधीर जोशी, सचिव नवीन चौहान, सह सचिव राकेश चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगोत्री धाम के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया गया। चरण पादुका…

    भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

    हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद मिश्रा की पुत्री यश्या मिश्रा और भतीजी परी मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर परिवार और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 5 views

    भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 7 views

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    • By Admin
    • April 9, 2026
    • 6 views

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 14 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 11 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 10 views