जिला अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में गुरुवार के जिला अवैध खनन निरोधक दल के बैठक आयोजित की गई

हरिद्वार 25 सितंबर 2025

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में अवैध खनन, भंडारण तथा परिवहन के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने हेतु रणनीतिक रूप से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि समय से सीमांकन कार्य पूरा कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला स्तरीय टास्क फोर्स अवैध खनन के विरुद्ध सख्ती से नियमित कार्यवाही करे।

उन्होंने निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर भी प्रभावी कार्यवाही हेतु उप जिलाधिकारी स्तर से पुलिस, राजस्व, खनन तथा वन विभाग के कार्मिकों की संयुक्त टीम गठित की जाए तथा तहसील स्तर पर मासिक बैठकें आयोजित की जाए। उन्होंने पूर्व में गठित पुलिस टास्क फोर्स को भी अधिक सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि उप खनिज की निकासी निर्धारित गेट्स से ही की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शुरुआत से ही अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण के विरुद्ध सख्ती से की जाए। उन्होंने अवैध खनन व भंडारण के लम्बित मामलों के निस्तारण के लिए नोटिस जारी कर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए साथ ही परिवहन विभाग को खनन क्षेत्रों में ओवरलोडिंग डंपर एवं ट्राली पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रभारी जिला खान अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए समय-समय पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद सेठ,डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध,श्रीगंगा सभा महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, एचआरडीए मनीष सिंह,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, खनन अधिकारी मोहम्मद कासिम रज़ा, सीओ एसपी बलूनी, एआरटीओ नेहा झा,डीसीएम रोहित सैनी आदि अधिकारी उपस्थित थे

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री श्री महंत हरिगिरी तथा निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद…

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी बोले— इस पहल से सामाजिक सौहार्द बढ़ेगा, सनातन धर्म को मिलेगी नई मजबूती हरिद्वार। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की ओर से गुरुवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 3 views

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    • By Admin
    • July 23, 2026
    • 4 views

    गुप्त नवरात्रि समापन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 6 views

    केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 10 views

    अंबरीश कुमार की सादगी और जनसेवा को किया नमन, विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • July 21, 2026
    • 10 views

    महिलाओं की भागीदारी से व्यापार संगठन को मिलेगी नई शक्ति : विदुषी निशंक

    • By Admin
    • July 21, 2026
    • 12 views