जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक सम्पन्न हुई

*हरिद्वार  10 जून, 2025*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से समाधान किया जाये साथ ही सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देश दिए कि आगामी बैठक में जीएम सिडकुल को या कम से कम रीजनल मैनेजर को बुलाया जाए ।सिडकुल क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती न करने तथा को वोल्टेज की समस्या का निस्तारण कराने के निर्देश विद्युत विभाग और पीटीसीयूएल के अधिकारियों को दिये। उन्होंने सिडकुल स्थित सिक्योरिटी गार्ड की संख्या बढ़ाये जाने और पीआरडी की तैनाती के साथ ही पीआरडी के जवान संबंधित थानाध्यक्ष को रिपोर्ट करेंगे ड्यूटी प्लान भी पुलिस के द्वारा बनाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।

जिलाधिकारी ने आरएम सिडकुल को 25 इंडस्ट्रीज को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए जिन्होंने अपने यहां आवास बना रखे है।

उन्होंने बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल पाइप लाइन डालने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों को एक हफ्ते में गड्ढा मुक्त करने ओर ठेकेदार को क्षतिग्रस्त गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग लगाने के साथ ही साइन बोर्ड लगाने के निर्देश अधिशासी अभियंता जल संस्थान को दिए ।

उन्होंने एचआरडीए द्वारा उद्योगों का नक्शा पास होने के बावजूद नोटिस मिलने पर कहा कि एचआरडीए अपने कार्य क्षेत्र के बाहर किसी को नोटिस जारी न करे अगर उद्योगों का नक्शा पास है तो उन्हें बेमतलब परेशान न करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा भगवानपुर ग्राम रायपुर से ग्राम चोली तक सड़क सर्विस लाइन का निर्माण को लेकर 10 दिन में डीपीआर बना की प्रस्ताव भेजने के निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधक को दिए।

इसके साथ ही विभिन्न विषयों पर विस्तार से समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

उन्होंने बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन निर्मण के सम्बंध में जल्द से जल्द कार्य शुरू करवाने के सम्बंध में अवगत कराया कि शासन स्तर पर लम्बित है जिलाधिकारी ने पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने औद्योगिक पार्क 4 ग्राम बेगमपुर हरिद्वार में सड़कों तथा पानी निकासी हेतु नालियों की खराब स्थिति को लेकर जीएम डीआईसी को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

बैठक में बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी रुड़की लक्ष्मी राज चौहान, एएसपी सदर वरुण चौधरी, महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह,एलडीएम संजय संत,अध्यक्ष सिडकुल मैनुफैकचरिंग एसोशिएशन हरेन्द्र गर्ग,भगवानपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से शिवम गोयल, मोहिंदर,हिमेश कपूर,गौतम कपूर,डॉ आलोक सारस्वत,बीएम गुप्ता,संजय खंडूरी सहित अग्निशमन के अधिकारी भी उपस्थित थे।

————–

  • Related Posts

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोबोटिक्स और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, एआई और तकनीक के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र हरिद्वार। रोबोटिक्स के मॉडल, विज्ञान के प्रयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 3 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 5 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 12 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 8 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 13 views