जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर जल निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार

हरिद्वार 07 दिसम्बर, 2024 जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत रावली महदूद और मीनाक्षीपुरम में नव निर्मित पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पाईप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़को का स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर ही जल संस्थान के अधिकारियों पर सख्त नाराज़गी जाहिर करते हुए पाइप लाइन डालने से के दौरान जल आपूर्ति के कार्यों के चलते तोड़ी गई सड़क दोबारा बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने 10 से 12 दिन के भीतर ग्रामीणों की पेयजल संबंधित समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

क्षेत्र वासियों और ग्राम प्रधान ने कनेक्शन के दौरान कुछ स्थानों पर टोटी (नल) न लगाने के बात कही और कई स्थानों पर लीकेज होने की शिकायत भी की, कुछ शिकायतें जल निगम द्वारा डाली गई पुरानी लाइनों को बंद करने की भी की गई। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अभियंताओं को सख्त हिदायत दी कि कही भी किसी भी स्तर पर कोई कोताही न बरती जाए, उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ये महत्वपूर्ण योजना है, जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। ईई सिविल राजेश गुप्ता ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत दो पानी की टंकी का निर्माण हुआ है एक की क्षमता 1950 किलो लीटर ओर दूसरी की क्षमता 800 किलो लीटर की है, जिसके अंतर्गत 45 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन अभी तक डाली गई है, घरों में कनेक्शन और लाइनें डालने का काम चल रहा है, 04 हजार से ज्यादा कनेक्शन आवंटित किए जा चुके है।

इस दौरान ईई (ईनएम) चारु अग्रवाल, एई (ईनएम) राजीव सैनी, जेई (ईनएम) रोहित चौहान , जेई (ईनएम) वर्षा विष्ट आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 12 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 15 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 15 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 14 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 17 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 22 views