जिलाधिकारी ने खेत में पहुॅचकर की क्रॉप कटिंग

हरिद्वार 24 अक्टूबर 2024- जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जनपद में धान की उत्पादकता जॉच हेतु स्वयं खेत में पहुॅचकर क्रॉप कटिंग की। जिलाधिकारी ने राजस्व, कृशि एवं सांख्यिकीय विभाग की टीम के साथ तहसील हरिद्वार के चयनित ग्राम सहदेवपुर सहवाजपुर की काश्तकार ममता पत्नी अनिल कुमार के खेत सं० 335 एवं काशतकार कुलवन्त सिंह के खेत सं० 22 में फसल धान पर रैण्डम पद्धति से योजित क्रॉप कटिंग प्रयोग के अन्तर्गत स्वयं धान की क्रॉप कटिंग की तथा अपने ही सामने धान की मढ़ाई कराकर वनज भी तुलवाया, जिसमें खेत सं० 335 में 12.720 किलोग्राम ग्राम तथा खेत सं० 22 में 15.380 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने किसानों से बोये गए बीज, उर्वरक, कीटनाशकों आदि के संबंध में जानकारियां ली। उन्होंने बताया कि जिले में क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही फसलों के औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। साथ ही इसके माध्यम से फसल बीमा योजना एवं कृषि उत्पादित संबंधित विभिन्न योजनाओं हेतु डाटा बेस भी तैयार किया जाता है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को कृषकों के साथ मिलकर जनपद में उत्पादन को बढ़ाने के लिए नवीनतम तकनीकि के उपयोग बढ़ाने का प्रयास करने तथा समय-समय पर विभागों द्वारा स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि जनपद हरिद्वार में खरीफ 2024-25 में धान की फसल की उत्तपादकता एवं उपज अनुमान लगाने हेतु जनपद स्तर पर न्याय पंचायतवार चयनित कुल 265 ग्रामों में नामित अधिकारियों द्वारा क्राप कटिंग कार्य किया जा रहा है।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, सहायक भूलेख अधिकारी एवं अपर सांख्यिकी अधिकारी, उत्तम सिंह, कृशि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी एस०गुप्ता, राजस्व निरीक्षक रमेशचन्द्र, क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक हरेन्द्र रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ

    हरिद्वार, 26 जून। गणेश विहार कॉलोनी, सीतापुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गंगा तट से…

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ

    • By Admin
    • June 26, 2026
    • 3 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 4 views

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 5 views

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 6 views

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 6 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 9 views