जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में 28 फरवरी को जनपद के दो स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा

हरिद्वार 27 फरवरी 2025– देवीय आपदाओं से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों को परखने के लिए जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में 28 फरवरी को जनपद के दो स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। मॉक ड्रिल की तैयारियों हेतु टेबल टॉक एक्सरसाइज का आयोजन जिला कार्यालय सभागार में किया गया।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आईआरएस में नामित अधिकारी अपने कर्तव्यों को भली भान्ति समझ लें ताकि वास्तविक आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार का विलम्ब ना हो। उन्होंने कहा कि रेस्पॉन्स टाइम पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि एनडीएमए की से सम्बंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाए। जनपद स्तर पर तैयारियों को सही से परखा जाए, तैयार कार्य योजना का सही से क्रियान्वयन हो, मॉक ड्रिल में जो भी खामियाँ निकल आएं, उन्हें दूर किया जाए।उन्होंने कहा कि प्लानिंग जितनी अच्छी होगी, आपदा के दौरान नुकसान उतना ही कम होगा। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि ऑब्जर्वर सही से मॉक ड्रिल को देखे तथा जो भी कमिया सामने आएं, उन्हें ब्रीफिंग के दौरान बताया जाए।

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मॉक ड्रिल से जनता को परेशानी न हो।

बैठक में उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, विशेष भूमि अधिपत्य अधिकारी, लक्ष्मी राज चौहान,एसपी जितेंद्र मेहरा, परियोजना निर्देशक केएन तिवारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,सीईओ के के गुप्ता,एआरटीओ रश्मि पंत,तहसीलदार प्रियंका रानी , जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी, अधिशासी अभियंता दीपक सैनी,डीएसओ तेजबल सिंह, डॉ. नरेश चौधरी, आदि अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 5 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views