जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गंगा संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न हुई     

**हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गंगा संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि हर की पौड़ी क्षेत्र में किसी भी प्रकार से प्लास्टिक और पॉलिथीन का उपयोग न हो पाए। घाटों पर प्लास्टिक बेचने वाले के खिलाफ सख्त करवाई सुनिश्चित की जाए ताकि घाटों पर प्लास्टिक के कारण प्रदूषण उत्पन्न ना हो।

उन्होंने अतिक्रमण रोकने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भूमि अभिलेख की प्रति यूपी सिंचाई विभाग में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कस्सावान क्षेत्र के चिन्हित 52 मांस कारोबारियों को लॉटरी के आधार पर दुकान आवंटित करने तथा शेष आठ दुकानों का आवंटन इच्छुक व्यक्ति को लॉटरी के माध्यम से करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विभिन्न पुलों पर जाली लगाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए ।

जिलाधिकारी ने सभी विभागो के निर्देश दिए कि गंगा में किसी प्रकार की गंदगी न हो और घाटों को सुंदर व स्वच्छ रखा जए इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए।

बैठक में उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह,गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य रामेश्वर गौड़, जिला वनाधिकारीे वैभव सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर मीनाक्षी मित्तल, एसएनए नगर निगम रवींद्र कुमार दयाल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी,जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य,मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 3 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 14 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 17 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 17 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 16 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 18 views