जिलाधिकारी अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में विभागीय राजस्व आय में संवर्द्धन एवं अनुश्रवण हेतु साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई 

हरिद्वार/राजीव कुमार

जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में विभागीय राजस्व आय में संवर्द्धन एवं अनुश्रवण हेतु साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में माह अक्टूबर, 2024 में प्राप्त विभागीय राजस्व की उपलब्धि एवं विगत बैठक दिनांक 10.10.2024 में दिये दिये निर्देशों के अनुपालन में संबंधित विभागीय अधिकारियों से राजस्व संवर्द्धन एवं प्रगति की समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक में वन विभाग द्वारा माह अक्टूबर, 2024 में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 8.36 प्रतिशत राजस्व की प्राप्ति की गई है, जो काफी कम है। वन विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष कार्य योजना लागू न होने से मुख्य पातन लॉटो का आबंटन नही हो पाया है, जिससे विभागीय आय प्रभावित हुई है। को वन विभाग को इसमें और विशेष गये। रूप से प्रयास करके लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिये। आबकारी विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 81 प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की है, जो संतोषजनक है। सहायक सभागीय परिवहन अधिकारी हरिद्वार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष क्रमशः 53.37 प्रतिशत राजस्व की प्राप्ति की गई है। खनन विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 49 प्रतिशत राजस्व की प्राप्ति की गई है। खनन विभाग के उपस्थित विभागीय अधिकारी को खनन से संबंधित वसूली पत्रो की सूची संबंधित तहसीलोको प्राप्त कराये जाने के निर्देश दिये गये। खनन विभाग के अधिकारियों को राजस्व में वृद्धि हेतु प्रवर्तन की कार्यवाही अभियान के रूप में चलाने के निर्देश दिये गये। सहायक महा प्रबन्धक, रोडवेज, हरिद्वार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 95 प्रतिशत एवं रुड़की क्षेत्र द्वारा 97 प्रतिशत राजस्व आय की प्राप्ति की गई है। परिवहन विभाग की ओर से उपस्थित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि रोडवेज विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि उनके विभाग की लम्बित आर०सी० की सूचना शून्य है। परिवहन विभाग को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये गये। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग हरिद्वार द्वारा विगत वर्ष आलोच्च माह की तुलना में इस वर्ष अब तक 5.18 प्रतिशत अधिक आय प्राप्त की गई है। निबंधन विभाग को निर्देशित किया गया कि वे राजस्व आय को बढाने हेतु और अधिक प्रयास करें। इसके साथ ही अन्य विभाग विद्युत, पर्यटन, सिंचाई, राज्य कर आदि को राजस्व वृद्धि मे और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिये गये। समस्त विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे अपने विभागीय देयो से संबंधित वसूली पत्रों के बारे में विभागीय कार्मिकों को तहसीलो में भेजकर वसूली प्रमाण पत्रों का सही प्रकार से मिलान करवा लें। तहसीलो से उपस्थित संग्रह कार्मिको एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, संग्रह को यह निर्देशित किया गया कि वें सही प्रकार से समस्त विभागीय वसूली पत्रों का संबंधित विभागों से मिलान कराते हुए अद्य‌तन स्थिति सहित बैठक में प्रस्तुत करें। समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित करने तथा आगामी बैठक में विभागीय प्रवर्तन की कार्यवाही का तुलनात्मक विवरण एवं लम्बित वसूली पत्रों की सूची भी उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान, एसडीएम भगवानपुर जितेन्द्र कुमार, एएसडीएम युक्ता मिश्रा, एआरटीओ रश्मि पंत, ईई सिचाई मंजू डैनी, तहसीलदार हरिद्वार प्रियंका रानी, आबकारी सहायक चंद्र मोहन आर्य, उप प्रभारी वनाधिकारी शिवी जोशी, उप निबंधक सुरेश गौतम, नंद किशोर लोहिया, चारू अग्रवाल, यशोदा सहित सम्बंधित अधिकारी एवं बैकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे I

——

  • Related Posts

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोबोटिक्स और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, एआई और तकनीक के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र हरिद्वार। रोबोटिक्स के मॉडल, विज्ञान के प्रयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 3 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 3 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 3 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 11 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 7 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 12 views