जनपद में संचालित सभी एसटीपी पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए- मुख्य विकास अधिकारी

*हर की पौड़ी, भीमगोड़ा, चमगादड़ टापू, दूधियाबंध और दक्षिण काली मंदिर के आस पास हुए अतिक्रमण को हटाने के दिए निर्देश।*

*मां गंगा दूषित न हो इसके लिए सभी पुलो पर जाली लगाने के दिए निर्देश।*

*हरिद्वार 29 सितंबर 2025*–

मां गंगा एवं उनकी सहायक नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गई।

बैठक की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में संचालित सभी एसटीपी पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए तथा समिति के सभी सदस्यों को इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि हरकी पौड़ी ,भीमगोड़ा,चमगादड़ टापू, कांवड़ पटरी मार्ग एवं आस्था पथ, दूधियाबंध और दक्षिण काली मंदिर के आस पास किए गए अतिक्रमण को नगर निगम, एचआरडीए, सिंचाई विभाग के संयुक्त तत्वधान में अतिक्रमण हटाने की करवाई तत्परता से की जाए ।

उन्होंने कहा कि मां गंगा दूषित न हो इसके लिए यह जरूरी है कि हरकी पौड़ी सहित अन्य स्थानों पर जो भी पुल है उन पर जाली लगाने की कार्यवाही शीघ्रता से शीघ्र कराई जाए ।

बैठक में उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक विशेष स्वछता अभियान चलाया जाए।

इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार,आर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी,अभियंता जल संस्थान (गंगा)हरीश बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी,प्रोजेक्ट मैनेजर (नमामि गंगे) मीनाक्षी मित्तल ,आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,गंगा समिति के सदस्य रामेश्वर गौड़,मनोज निषाद,संजय सकलानी,डीपीओ नमामि गंगे सत्यदेव आर्य सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    हरिद्वार, 03 मार्च। आगामी 2027 कुंभ मेले को लेकर एक न्यूज पोर्टल में प्रकाशित खबर पर संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। पोर्टल में दावा किया गया था कि…

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    हरिद्वार (गोपाल रावत ) अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा गुरूवार को जगदगुरू शंकराचार्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 3 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 5 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 6 views

    अर्द्धकुंभ 2027 को लेकर मेला प्रशासन की बैठक, पांच अखाड़ों की रही भागीदारी

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 8 views

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 5 views

    माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 7 views