चॉकलेट वाले पार्षद ने प्रेस क्लब अध्यक्ष संग मिलकर गरीब महिलाओं को बांटी राशन किट और चॉकलेट

-रविदास बस्ती कनखल के पार्षद कार्यालय में बांटी 180 महिलाओं को राशन किट

हरिद्वार। शुक्रवार को कनखल रविदास बस्ती के चॉकलेट वाले पार्षद भूपेंद्र कुमार ने प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी संग मिलकर वार्ड की गरीब महिलाओं और बच्चों को चॉकलेट बांटी। कुल 180 महिलाओं को राशन किट बांटी गई। इससे पूर्व भी कई बार गरीब महिलाओं को राशन किट वितरित की गई है।

कनखल रविदास बस्ती के पार्षद भूपेंद्र कुमार के कार्यालय में आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम के अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने कहा कि वार्ड की जनता की समय-समय पर पार्षद भूपेंद्र कुमार की ओर से सहायता की जाती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने अपने कार्यालय में गरीब महिलाओं को राशन किट और चॉकलेट वितरित की है, जो कि समाजसेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय कार्य है। इस तरह के कार्य समाज में सभी संपन्न लोगों की ओर से किया जाना चाहिए।

इस मौके पर रविदास बस्ती के पार्षद भूपेंद्र कुमार ने कहा कि अपने जीवनकाल में उन्होंने धर्मनगरी हरिद्वार के साथ-साथ कई राज्यों में लोगों का सेवाभाव देखा है, जिसमें उनका प्रमुख राज्य पंजाब है, जहां निःस्वार्थ भाव से सिक्ख समुदाय लोगों की सेवा करता है। जगह-जगह लंगर लगाकर भूखे लोगों की भूख मिटाई जाती है। कहा कि पंजाब के सेवा भाव से प्रेरित होकर उन्होंने ने भी निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करनी शुरू की है। शुक्रवार को कार्यालय में वार्ड की लगभग 180 गरीब महिलाओं को राशन किट और चॉकलेट वितरित की गई। इस दौरान महिलाओं के साथ आए बच्चों को भी चॉकलेट वितरित की गई है। पार्षद भूपेंद्र कुमार ने बताया कि इससे पूर्व भी गरीब महिलाओं की सहायता की जाती रही है।

इस अवसर पर चॉकलेट वाले पार्षद भूपेंद्र कुमार के अलावा मां गंगा गौ धाम सेवा ट्रस्ट निर्मल दास और गंगा सभा के कोषाध्यक्ष नितिन गौतम, अमरनाथ, चंद्रप्रकाश जोशी, दीपक चौहान, राममूर्ति आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 3 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 15 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 18 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 18 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 17 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 19 views