चमोली में बच्चों से कार धुलवाने पर सहायक अध्यापक निलंबित

*उप शिक्षा अधिकारी थराली करेंगे जांच, एक सप्ताह में सौंपेंगे रिपोर्ट*

देहरादून/ चमोली, 27 सितम्बर 2025

चमोली जनपद के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार में छात्रों से अपनी कार धुलवाने वाले सहायक अध्यापक घनश्याम तिवाड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही इस प्रकरण की जांच उप शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा थराली को सौंप दी है, जो एक सप्ताह के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा को विस्तृत जांच रिपोर्ट से सौंपेगी।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे छात्रों से कार धुलवाने वाले वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुये आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। जिसके क्रम में चमोली जनपद के जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) ने अनुशासनात्मक कार्रवाई कर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार के सहायक अध्यापक घनश्याम तिवाड़ी को तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर उनको मुख्यालय उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय थराली अटैच कर दिया गया है। साथ ही उक्त प्रकरण की जांच उप शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा थराली को सौंप दी है। जांच अधिकारी प्रकरण की ठोस जांच कर एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को सौंपेंगे।

*बयान-*

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार में छात्रों से गाड़ी धुलवाई जा रही, बड़ा पीड़ादायक है। छात्रों को पढ़ने की जगह निजी कार्य करवाना कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है। ऐसी हरकतों को कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। – *डॉ धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।*

  • Related Posts

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    हरिद्वार, 03 मार्च। आगामी 2027 कुंभ मेले को लेकर एक न्यूज पोर्टल में प्रकाशित खबर पर संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। पोर्टल में दावा किया गया था कि…

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    हरिद्वार (गोपाल रावत ) अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा गुरूवार को जगदगुरू शंकराचार्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 3 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 6 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 6 views

    अर्द्धकुंभ 2027 को लेकर मेला प्रशासन की बैठक, पांच अखाड़ों की रही भागीदारी

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 9 views

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 6 views

    माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 8 views