चमनलाल महाविद्यालय की गर्ल्स कबड्डी टीम बनी यूनिवर्सिटी चैंपियन

लंढौरा (हरिद्वार) l चमन लाल महाविद्यालय की गर्ल्स कबड्डी टीम ने अंतर-महाविद्यालय टूर्नामेंट में राजकीय डिग्री कॉलेज उत्तरकाशी को एक तरफा मुकाबले में हराते हुए यूनिवर्सिटी चैंपियन का खिताब हासिल किया। महाविद्यालय पहुंचने पर विजेता टीम का जोरदार स्वागत किया गया।

इस वर्ष की अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय महाविद्यालय सहिया देहरादून में किया गया। फाइनल मुकाबला चमन लाल महाविद्यालय और राजकीय डिग्री कॉलेज उत्तरकाशी के बीच हुआ। चमन लाल महाविद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया l गढ़वाल मंडल के विभिन्न महाविद्यालय से 32 महिला टीमों ने प्रतिभाग किया l चमन लाल महाविद्यालय की टीम ने प्री क्वार्टर फाइनल में कन्हैया लाल केएल डीएवी डिग्री कॉलेज रुड़की को हराकर क्वार्टर फाइनल राजकीय डिग्री कॉलेज नैनबाग से कड़ा मुकाबला करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई l तत्पश्चात सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय महाविद्यालय सहिया देहरादून को हराकर फाइनल में जगह बनाई l अंत में विपक्षी टीम को 32 पॉइंट से हराकर यूनिवर्सिटी चैंपियन का खिताब हासिल किया l टीम के मैनेजर विपुल सिंह ने बताया कि विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया l इस टीम में कप्तान अंजिता के अलावा सुहानी चौहान, खुशी रानी, अंशिका, शालिनी, मोनिका, आशु और खुशी देवी शामिल थीं। महाविद्यालय पहुंचने पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा सचिव, अरुण हरित, कोषाध्यक्ष अतुल हरित तथा प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने टीम का स्वागत किया। प्रबंध समिति अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने इसे महाविद्यालय की उल्लेखनीय उपलब्धि बताया और कहा कि यह कबड्डी टीम इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करेगी। विगत सत्र में महाविद्यालय की क्रिकेट टीम यूनिवर्सिटी की उपविजेता रही थी।

  • Related Posts

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगोत्री धाम के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया गया। चरण पादुका…

    भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

    हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद मिश्रा की पुत्री यश्या मिश्रा और भतीजी परी मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर परिवार और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 5 views

    भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 5 views

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    • By Admin
    • April 9, 2026
    • 6 views

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 13 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 11 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 9 views