गले में मेडल डालकर होनी चाहिए अगली सेल्फी : रेखा आर्या

*हॉकी और कबड्डी टीमों का उत्साह बढ़ाने हरिद्वार पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या*

*खिलाड़ियों के साथ हॉकी खेली, तैयारी का जायजा लिया*

*हरिद्वार 24 जनवरी* “अगली बार जब मेरे साथ सेल्फी लो तो आपके गले में मेडल होना चाहिए।” शुक्रवार को यह बात खेल मंत्री रेखा आर्या ने रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का हौसला बढाते हुए कही।

खेल मंत्री रेखा आर्या शुक्रवार दोपहर को 38 वें राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने वाली प्रदेश की कबड्डी और हॉकी टीमों के खिलाड़ियों से मिलने रोशनाबाद पहुंची। उन्होंने कबड्डी और हॉकी के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। खेल मंत्री ने दोनों खेलों की महिला व पुरुष टीमों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान खेल मंत्री ने लड़कियों के साथ कुछ देर हॉकी भी खेली। खिलाड़ियों के कहने पर खेल मंत्री ने उनके साथ फोटो खिचाई। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सभी खिलाड़ी अपना एकमात्र लक्ष्य राष्ट्रीय खेलों में मेडल जीतने को बना लें और पूरी एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने में जुट जाएं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी सिर्फ अपने खेल पर फोकस रखें, उनका भविष्य संवारने की गारंटी सरकार की है। इसके बाद खेल मंत्री ने पुलिस लाइन में डेमो गेम क्लारिपट्टू के आयोजन स्थल का भी निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने खेल मंत्री को बताया कि यह आयोजन स्थल 25 जनवरी को वेन्यू मैनेजर के हैंड ओवर कर दिया जाएगा। इस अवसर पर खेल मंत्री के साथ जिला खेल अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरुंग व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

*जो बनाया है उसे संवारेंगे भी हम*

रोशनाबाद के वंदना कटारिया स्टेडियम में पत्रकारों से बात करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेल कराने के मद्देनजर हमने जो खेल सुविधाएं स्थापित की है उनकी देखभाल की भी सरकार को पूरी चिंता है। उन्होंने कहा कि हमने जो खेल अवस्थापनाएं तैयार की हैं उन्हें सुचारू और सुरक्षित रखने के लिए भी पॉलिसी बनाई जा रही है।खेल मंत्री ने कहा कि पहले कुछ लोग यह सवाल उठा रहे थे कि हम समय रहते स्टेडियम और अन्य सुविधाएं बना पाएंगे या नहीं, लेकिन अब सवाल किया जाता है कि उनकी देखभाल कैसे होगी। यह सवाल का बदल जाना भी सरकार की उपलब्धि को ही दिखता है।

*ओलंपिक इवेंट कराना है अगला सपना*

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इन राष्ट्रीय खेलों में हम सभी इवेंट अपने प्रदेश में ही कराने में सक्षम हो गए हैं, यह क्षेत्रफल के लिहाज से छोटे राज्य उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हमने जिस तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं तैयार की है, इसका लाभ भविष्य में मिलेगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने आशा जताई कि अगर 2036 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिलती है तो इनमें से कुछ इवेंट अपने यहां कराने की दावेदारी उत्तराखंड भी कर सकेगा।

  • Related Posts

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    शासन ने आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के माध्यम से किया नामांकन, समर्थकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत, बधाई देने वालों का लगा तांता हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए)…

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का बड़ा फैसला, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं सचिव डॉ. रविंद्र पुरी बोले- पद मिलने के बाद अखाड़े के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हरिद्वार। महामंडलेश्वर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 3 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 5 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 22 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 28 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 12 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 13 views