गन्ने से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक बाल बाल बचा

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर गन्ने से लदे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक मे ऊंची लपटे उठने लगी।घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर रवाना हुई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक की वायरिंग में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे चिंगारियां निकलने लगीं। देखते ही देखते चिंगारियां आग में बदल गईं, जिससे ट्रक में भीषण आग लग गई। चालक ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली, हालांकि उसका मोबाइल फोन ट्रक में ही रह गया और आग में जल गया।

थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। ट्रक लालढांग से लक्सर चीनी मिल मे गन्ना लेकर जा रहा था। घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views