खनन कारोबारी पर जानलेवा हमला मामले में हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा

*वारदात में शामिल 05 आरोपियों को दबोचा*

*आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा मय कारतूस व मोटर साईकिल बरामद*

*थार सवार खनन व्यवसायी पर की थी गोलियों की बौछार, एक राहगीर भी हुआ था घायल*

*खनन कारोबारी ने दूसरे खनन कारोबारी की हत्या कराने के ईरादे से चलवायी थी गोलियाँ*

*मिट्टी भरान को लेकर मिली परमिशन के चलते दोनों पक्षों के बीच हुई थी रंजिश*

*इनकाउंटर के दौरान एक बदमाश को पकड़ पहले ही भेजा जा चुका है जेल*

कोतवाली रूडकी पर दिनाँक 20.10.2024 को गुलाम साबिर पुत्र ताहिर हसन निवासी शान्तर शाह थाना बहादराबाद हरिद्वार ने तहरीर देकर बताया गया कि 02 मोटर साईकिल पर सवार 03 व्यक्तियों द्वारा उसके उपर जान से मारने की नियत से नगला ईमरती अण्डर पास के फायर किया था फायर से वादी मुकदमा के गाडी पर लगे तीन फायर व अपनी जान बचाने को लेकर भागने पर उसके उपर किये गये फायर से अन्य राहगीर वारिस को गोली लगने पर घायल होने के सम्बन्ध मे दाखिल की थी जिस पर तत्काल मु0अ0सं0 658/24 धारा 109,324(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना की गम्भीरता को देखते हुये एसएसपी हरिद्वार द्वारा एसपी देहात व सीओ रुड़की को मामले का पर्यवेक्षण करते हुए तत्काल घटना के अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

घटना के आसपास के चश्मदीद गवाहों के बयान सहित अन्य डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर लगातार बदमाशों की तलाश करते हुए दिनांक 23.10.2024 को थाना बहादराबाद पुलिस के साथ मिलकर मुठभेड में एक बदमाश नितीश कुमार को दबोच लिया जबकी अन्य 03 बदमाश मौके से भाग गए।

पड़ताल जारी रखने पर टीम ने दिनांक 28.10.2024 को मुकदमा उपरोक्त से संबंधित मुख्य षड़यंत्रकारी सुधीर व शूटर प्रीतम उर्फ कल्लू को घटना मे प्रयुक्त तमंचा, कारतूस तथा घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल सहित दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने पर षडयन्त्र में 03 अन्य के शामिल होने व मुठभेड में घायल आरोपी सहित वारदात में चार शूटरो के शामिल होने की जानकारी मिली। तत्पश्चात टीम द्वारा 03 षड़यंत्रकारियों को भी पकड़ लिया।

चारों शूटर में से दो शूटर को गिरफ्तार किया जा चुका है, बाकी की तलाश जारी है*पकड़े गए आरोपित-*

 सुधीर पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम कुंआखेड़ा को0 लक्सर जनपद हरिद्वार (मुख्य षडयन्त्रकारी)

 प्रीतम उर्फ कल्लू पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम कुंआखेड़ा को0 लक्सर जनपद हरिद्वार ( शूटर )

 मुर्सलीन पुत्र मुस्तकीम निवासी इक्कड खुर्द थाना पथरी हरिद्वार

 हसनुज्जमा पुत्र अख्तर निवासी कस्बा लंढौरा थाना मंगलौर जिला हरिद्वार

 आरिफ उर्फ हाकम पुत्र घसीटा निवासी कस्बा लंढौरा थाना मंगलौर जिला हरिद्वार

*बरामद माल का विवरण-*

 01 तमन्चा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस

 घटना मे प्रयुक्त मो0सा0 स्पलैण्डर

*पुलिस टीम कोतवाली रुड़की-*

 प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र विष्ट

 एसएसआई धर्मेन्द्र राठी

 उ0नि0 विपिन कुमार

 का0 रंगमोहन

 का0 अनिल चौहान

 हे0का0 देवेन्द्र चपराणा

 हेकानि0 संदीप

  • Related Posts

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोबोटिक्स और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, एआई और तकनीक के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र हरिद्वार। रोबोटिक्स के मॉडल, विज्ञान के प्रयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 3 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 5 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 12 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 8 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 14 views