कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया 

हरिद्वार।लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, संस्कृति, ग्रामीण निर्माण, पंचायतीराज, जलागम प्रबन्धन,बाढ़ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने गुरूवार को ऋषिकुल मैदान पहुॅचकर चारधाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पंजीकरण केन्द्र पर यात्रियों की सुविधा हेतु पंजीकरण काउण्टर, बैठने, पेयजल, शौचायलय, चिकित्सा, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

उन्होंने देश-विदेश से चार धाम यात्रा हेतु पंजीकरण केन्द्र पहुॅचे श्रद्धालुओं से वार्ता करते हुए विभिन्न विषयों पर फीडबैक लिया तथा सभी की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। पंजीकरण केन्द्र पहुुॅचे सभी श्रद्धालुओं ने पंजीकरण हेतु किये गये इन्तजामात की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

श्री महाराज ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को पंजीकरण कराने में किसी भी प्रकार की परेशानी या असुविधा न हो तथा आने वाले श्रद्धालु अपने साथ सुखद यादें लेकर जायें।

उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि पहलगांव आतंकवादी हमले के बाद यात्रियों की संख्या में कमी आई थी, परन्तु अब धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है।अभी तक यमनोत्री धाम में 5,08,041 (पांच लाख आठ हजार इकतालीस) गंगोत्री धाम में 5,59,272 (पांच लाख उनसठ हजार दो सौ बहत्तर) केदारनाथ धाम में 10,40,901 (दस लाख चालीस हजार नौ सौ एक) बद्रीनाथ धाम में 9,46,619 (नौ लाख छियालीस हजार छह सौ उन्नीस ) एवं हेमकुण्ड साहिब में 61,822 (इकसठ हजार आठ सौ बाईस) श्रद्धालुओं सहित कुल 31,16,655 (इकतीस लाख सोलह हजार छह सौ पचपन) श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अभी तक यमनोत्री धाम में 2,10,908 (दो लाख दस हजार नौ सौ आठ) गंगोत्री धाम में 1,96,200 (एक लाख छियानबे हजार दो सौ) केदारनाथ धाम में 4,53,414 (चार लाख तिरेपन हजार चार सौ चौदह) एवं बद्रीनाथ धाम में 2,94,864 (दो लाख चौरानबे हजार आठ सौ चौसठ) अभी तक कुल 11,55,386 (ग्यारह लाख पचपन हजार तीन सौ छियासी) श्रद्धालु दर्शन कर चुके है। उन्होंने बताया कि हेमकुण्ड साहिब के दर्शन के लिए 61 हजार 822 श्रद्धालुओ द्वारा अपना पंजीकरण कराया गया है।

उन्होंने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा भी शुरू होने वाली है। 250 यात्री कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जायेंगे। उन्होंने बताया कि यह यात्रा लिपुलेख होते हुए जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐंसी व्यवस्था की गई है कि भारत के लिपुलेख से भी यात्री कैलाश मानसरोवर के दर्शन कर पायेंगे।

इस दौरान जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल, तहसीलदार सचिन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 4 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views