केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में उत्तराखंड में चल रहे विकास कार्यों से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन बहुत तेजी से बढ़ा है जिससे *फ्लोटिंग पापुलेशन* बड़ी संख्या में राज्य में आ रही है। ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सड़क का चौड़ीकरण और पार्किंग का विस्तार करना नितांत आवश्यक है। इसके समाधान के लिए केंद्रीय सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन के विस्तार की संभावना को देखते हुए नए *टूरिस्ट स्पॉट* विकसित किए जा रहे हैं।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव अपेक्षित सहयोग देने का आश्वासन दिया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़े युवाओं, उद्यमियों, महिलाओं से किया संवाद

    *राज्य स्थापना की रजत जयंती पर एफआरआई, देहरादून में आयोजित विशेष कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों से किया संवाद* उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून…

    25वीं उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

    हरिद्वार, उत्तराखंड के गौरवशाली 25वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने प्रदेशवासियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़े युवाओं, उद्यमियों, महिलाओं से किया संवाद

    • By Admin
    • November 9, 2025
    • 3 views

    25वीं उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • November 8, 2025
    • 3 views

    राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा

    • By Admin
    • November 8, 2025
    • 4 views

    पहाड़–मैदान विवाद पर श्रीमहंत डॉक्टर रविंद्र पुरी महाराज ने जताई चिंता, कहा—“सब उत्तराखंडी हैं, एकता बनाए रखें”

    • By Admin
    • November 8, 2025
    • 6 views

    रजत जयंती वर्ष में हासिल की उपलब्धि महत्वपूर्ण 

    • By Admin
    • November 7, 2025
    • 6 views

    उत्तराखंड सतत विकास की ओर बढ़ने वाला मजबूत वट वृक्ष: प्रो बत्रा  

    • By Admin
    • November 6, 2025
    • 5 views