कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले मशरूम कृषक, कैन बटन मशरूम पर पुनःवर्गीकरण और जीएसटी छूट की मांग

देहरादून, 09 जुलाई। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से इंड्रस्टी एसोसिऐशन ऑफ उत्तराखण्ड के प्रतिनिधि मनमोहन भारद्वाज ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तर भारत में मशरूम उद्योग की चुनौतियों विशेषकर बटन मशरूम के पुनःवर्गीकरण और उस पर जीएसटी दरों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

कृषक मनमोहन भारद्वाज ने कृषि मंत्री को अवगत कराया कि हाल ही में जीएसटी इंटेलिजेंस निदेशालय द्वारा जारी नोटिसों में कैन बटन मशरूम को एचएसएन कोड 0711 (अस्थायी रूप से संरक्षित सब्जियां) से हटाकर एचएसएन 2003 (तत्काल सेवन योग्य खाद्य पदार्थ) में रखने का सुझाव दिया गया है। इस बदलाव से उत्पाद पर कर दर में भारी वृद्धि होगी, जिससे हजारों छोटे प्रोसेसर, मशरूम किसान, महिला श्रमिक और ग्रामीण उद्यमी प्रभावित होंगे। उन्होंने आग्रह किया कि कैन्ड बटन मशरूम को स्थायी रूप से एचएसएन 0711 के अंतर्गत रखा जाए और इसे 0 प्रतिशत जीएसटी की श्रेणी में लाया जाए, ताकि घरेलू उत्पादकों को संरक्षण मिल सके और सस्ते आयात से भारतीय उद्योग सुरक्षित रह सके।

मनमोहन भारद्वाज ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से केंद्रीय कृषि मंत्री से भेंट के लिए समय दिलवाने का भी अनुरोध किया, ताकि यह मुद्दा केंद्रीय स्तर पर उठाया जा सके। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रतिनिधिमंडल को शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया और सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। उन्होंने इस बाबत कृषि मंत्रालय में वार्ता भी की।

  • Related Posts

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

      हरिद्वार। आनंद निवास लाइब्रेरी हॉल में श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी सुरेश भाटिया ने…

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    हरिद्वार 13 मार्च स्थानीय एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात रात्रि -दिवसीय विशेष शिविर (2026) का आज भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 4 views

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 8 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 5 views