कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ की खाद एवं उर्वरकों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की समीक्षा बैठक

*विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को किसानों को समय पर खाद एवं उर्वरक वितरण के दिए निर्देश

देहरादून, 20 नवम्बर। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ किसानों को वितरित की जाने वाले खाद एवं उर्वरकों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की समीक्षा की।

इस दौरान विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को खाद एवं उर्वरकों वितरण के संबंध में जानकारी ली और वितरण से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को समय पर खाद एवं उर्वरक वितरण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उर्वरक की वितरण की व्यवस्था के साथ ही उर्वरको की कालाबाजारी रोकने हेतु संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिस क्षेत्र में जिस समय फसलों की बुवाई का काम किसानों के द्वारा किया जा रहा हो। वहां प्राथमिकता से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।

विभागीय मंत्री ने कृषि एवं उद्यान विभाग के समूह ग के रिक्त पदों के परिणामों को शीघ्र जारी किया जाए। बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थित एसबीआई एग्रीकल्चर जनरल इंश्योरेंस के पदाधिकारियों को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत किसानों के फसल बीमा का भुगतान शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण किया जाए।

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक किसान फसल बीमा का लाभ ले सकें इसके लिए किसानों के साथ संवाद पर उन्हे प्रोत्साहित किया जाए। बैठक में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि DAP खाद की कोई कमी नहीं है तथा आवश्यक उर्वरक भी पर्याप्त मात्र में उपलब्ध है।

इस अवसर पर सचिव एसएन पाण्डेय, अपर सचिव कृषि आनंद स्वरूप, निदेशक कृषि केसी पाठक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    विक्रम भुल्लर बोले—धान की तौल से लेकर खरीद और भुगतान तक किसानों की परेशानी दूर कराना प्राथमिकता खरीद केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता, अधिकारियों तक पहुंचाएंगे…

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 5 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 15 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 21 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 25 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 24 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 22 views