कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटी जनपद के पुलिस अधिकारी

*कांवड़ यात्रा 2025*

*एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में सीसीआर भवन में मीटिंग आयोजित*

*जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/ शाखा प्रभारियों ने किया प्रतिभाग*

*प्रेजेंटेंशन के माध्यम से तैयारियों पर की गई विस्तृत परिचर्चा, कमियां सुधारने के निर्देश*

*तैयारियां समय रहते पूरी करने के लिए अन्य विभागों से भी किया जाएगा समन्वय*

*अपने लंबे अनुभव साझा करते हुए कप्तान डोबाल ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव*

*कावड़ मेला संपन्न कराने में हम सभी की जिम्मेदारी है, आपसी समन्वय बनाकर मेले को निर्विघ्न संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है- एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल*

आज दिनांक 02.06.2025 की दोपहर को एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को जानने के उद्देश्य से जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/ शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कावड़ मेला के दृष्टिगत नहर पटरी एवं जनपद में स्थित सभी पार्किंग का निरीक्षण, विशेष पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति, राष्ट्रीय राजमार्ग/ कावड़ पटरी मार्ग पर कांवड़ियों के लिए मूलभूत सुविधाओं के सृजन, उक्त स्थानों पर अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही, होटल ढाबा संचालकों व्यापारियों के साथ समन्वय गोष्ठी सहित सिडकुल स्थित कंपनियां उद्योगपतियों व्यापारियों के साथ समन्वय गोष्ठी कर यातायात मार्ग के आवागमन आदि के बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

CCR (मेला कंट्रोल रूम) में आयोजित की गई इस बैठक में अपने लंबे अनुभव को साझा करते हुए श्री डोबाल द्वारा विगत वर्षों में कांवड़ यात्रा में पेश आई समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण, वर्तमान पुलिस के समक्ष चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां एवं अन्य विभागों से बेहतर तालमेल इत्यादि अनेकानेक छोटी-बड़ी समस्याओं के सुगमतापूर्वक समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी गंगा दशहरा एवं निर्जला एकादशी स्नान को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों को अभी से आवश्यक तैयारी करते हुए अनुपालन से अवगत कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया l

बैठक के दौरान एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कुंभ में बिना पहचान पत्र साधुओं का प्रवेश प्रतिबंधित होगा:श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    हरिद्वार। आगामी 2027 कुंभ मेले को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष ने बड़ा निर्णय लिया है। परिषद एवं…

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज: एनएसएस शिविर का भव्य समापन, महंत रवींद्र पुरी महाराज ने छात्राओं को दिया आशीर्वाद

    हरिद्वार 19 मार्च एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज समारोहपूर्वक समापन हुआ। सातवें दिन का आरंभ योगाभ्यास और मां गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ में बिना पहचान पत्र साधुओं का प्रवेश प्रतिबंधित होगा:श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 20, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज: एनएसएस शिविर का भव्य समापन, महंत रवींद्र पुरी महाराज ने छात्राओं को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • March 19, 2026
    • 3 views

    विलुप्त परंपराओं और प्रथाओं को करेंगे पुनर्जीवित: श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • March 19, 2026
    • 4 views

    “सृजन” में नन्हे कलाकारों का कमाल, 125 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    • By Admin
    • March 18, 2026
    • 4 views

    स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश लेकर निकलीं एनएसएस की स्वयंसेविकाएं

    • By Admin
    • March 17, 2026
    • 5 views

    पर्यावरण संरक्षण हेतु सतत विकास के अतिरिक्त कोई और मार्ग नही: श्री महंत डॉ रविन्द्र पुरी  

    • By Admin
    • March 17, 2026
    • 9 views