कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी, पार्षद प्रत्याशियों और वरिष्ठ नेताओं बैठककर निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा की 

हरिद्वार/ कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी, पार्षद प्रत्याशियों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक का आयोजन रोड धर्मशाला में किया गया। बैठक में निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने बताया कि शनिवार को मुख्य चुनाव कार्यालय रोड़ धर्मशाला में खोला जाएगा। जिसके मुख्य कार्यालय प्रभारी सतेन्द्र वशिष्ठ को बनाया गया है। जिसमें प्रदेश नेतृत्व के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी एकजुट होकर चुनाव में उतर रहे हैं। राजबीर सिंह चौहान, अशोक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सहित पार्षद चुनाव जीतेंगे। सरकार सभी तरह के हथकंडे अपनाएगी लेकिन डरना नहीं है। महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी, शहर अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि सभी एक लक्ष्य के साथ चुनाव में उतर रहे हैं। बीजेपी से जनता परेशान है और कांग्रेस की तरफ आ रही है। सरकार चुनाव को प्रभावित करेगी। इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी अमरेश बालियान, मुरली मनोहर, बीएस तेज़ियान, सोम त्यागी, अनिल भास्कर, मकबूल कुरेशी, संतोष चौहान, संजय शर्मा, वरुण बालियान, उपेंद्र कुमार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान, शहर अध्यक्ष तुषार कपिल, अरविंद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, जतिन हांडा, पार्षद प्रत्याशी सुनील कुमार, शालू आहूजा, समर्थ अग्रवाल, नितिन यादव, राजीव भार्गव, जेपी सिंह, तनिषा गुप्ता, प्रियंका चौहान, महावीर वशिष्ठ, कैलाश भट्ट, दीपक टंडन, निखिल सौदाई, बलराम गिरी कड़क, मनोज जाटव, नेपाल सिंह, सद्दीक गाड़ा, कमलेश, हाजी शहाबुद्दीन, पुनीत कुमार, अमित चंचल, विवेक भूषण विक्की, ऋषभ अरोड़ा, शबाना मंसूरी, पराग मिश्रा, दीपक राज, रेखा रानी, राहुल चौधरी आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

      हरिद्वार। आनंद निवास लाइब्रेरी हॉल में श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी सुरेश भाटिया ने…

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    हरिद्वार 13 मार्च स्थानीय एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात रात्रि -दिवसीय विशेष शिविर (2026) का आज भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 5 views

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 4 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 8 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 5 views