कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी महेश प्रताप सिंह राणा के मुख्य चुनाव कार्यालय हुआ उद्घाटन

हरिद्वार/ शिवालिक नगर पालिका से कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी महेश प्रताप सिंह राणा के मुख्य चुनाव कार्यालय उद्घाटन पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, चुनाव प्रभारी शूरवीर सिंह सजवान सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर शूरवीर सिंह सजवान ने कहा कि यह लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। बीजेपी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि बीजेपी सरकार की भ्रष्ट नीतियों के कारण जनहित के कार्य नहीं हो रहे। बीजेपी शासन में महिलाएं, युवा, मजदूर, व्यापारी कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि पिछली बार के पालिका अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और पार्टी ने उसी को प्रत्याशी बनाया है। यह लड़ाई ईमानदारी और भ्रष्टाचार के बीच है। जनता फैसला करेगी किसके हाथ में पालिका सौंपनी है। बीजेपी ने शिवालिक नगर पालिका को लूटने का कार्य किया। बिना टेंडर निकाले अपने चाहते लोगों को कार्य दिया गया। पथ प्रकाश में भी घोटाले किए गए। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, पूर्व विधायक रामयश सिंह, राजबीर सिंह चौहान, विजय सारस्वत, विनय सारस्वत, विमला पांडे, अशोक शर्मा, राव आफाक, ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल, नरेश शर्मा, बीएस तेज़ियान, कैलाश प्रधान, सीपी सिंह, विभाष सिन्हा, वाशी नौडियाल, मनीष शर्मा, हिमांशु भट्ट, मोहन सिंह राणा, कुंवर सिंह बिष्ट, गजराज सिंह, जॉनी, कमलप्रीत सिंह, डा अनूप कुमार, अक्षय नागपाल, लक्ष्मण सिंह, एमपी सिंह, पार्षद प्रत्याशी भावना राणा, दिनेश पांडे, सरस्वती पालीवाल, नेपाल गुप्ता, राजीव सिन्हा, संजय कुमार, सचेंद्र प्रताप, सरोज कुमार, ऊषा, रेणु बर्मन, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

      हरिद्वार। आनंद निवास लाइब्रेरी हॉल में श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी सुरेश भाटिया ने…

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    हरिद्वार 13 मार्च स्थानीय एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात रात्रि -दिवसीय विशेष शिविर (2026) का आज भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 4 views

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 8 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 5 views