कलियर थाना पुलिस ने तस्करों के कब्जे से करीब 06 लाख की अवैध स्मैक बरामद

*एसएसपी हरिद्वार ने ठाना है, हरिद्वार को नशा मुक्त बनाना है, नशा तस्करों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी*

*कलियर पुलिस व सीआईयू रुड़की का संयुक्त ऑपरेशन*

*नशामुक्त देवभूमि-2025 अभियान के अंतर्गत 02 नशा तस्कर दबोचे*

*उर्स मेले के दृष्टिगत हाई अलर्ट पर हरिद्वार पुलिस, लगातार चल रहा है चैकिंग अभियान*

*आरोपी बरेली से लाए थे स्मैक उर्स मेले कलियर में खपा कर मुनाफा कमाने का था प्लान*

*गहन पूछताछ कर पूरी चैन की पुलिस जांच करेगी*

नशामुक्त देवभूमि-2025 अभियान के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री महोदय स्तर से चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों व नशा तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार का अभियान में लगातार जारी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार थाना पिरान कलियर पुलिस द्वारा उर्स मेले के दृष्टिगत विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

आज दिनांक 26.08.2025 को पिरान कलियर पुलिस एवं सीआईयू रूड़की की संयुक्त टीम द्वारा हरिद्वार यूनिवर्सिटी के पास बाजुहेड़ी क्षेत्र से 02 नशा तस्करों 1. इमरान पुत्र बन्ने खां एंव 2. तस्लीम खान पुत्र याकूब खान के कब्जे से कुल 129 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग ₹06 लाख रुपये) बरामद की गई।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उर्स मेले के दौरान अधिक कमाई एवं लालच में कलियर आए थे ताकि नशे के शौकीनों को ऊँचे दाम पर स्मैक बेचकर मोटा मुनाफा कमा सकें।

*नाम पता आरोपित*

1. इमरान पुत्र बन्ने खां निवासी ग्राम मेवा सरपापुर, थाना फरीदपुर, जिला बरेली (उ0प्र0) उम्र 26 वर्ष

2. तस्लीम खान पुत्र याकूब खान निवासी ग्राम कोहनी, थाना बुत्ता, जिला बरेली (उ0प्र0) उम्र 39 वर्ष

*बरामदगी*

1. इमरान से – 52.65 ग्राम अवैध स्मैक

2. तस्लीम खान से – 76.55 ग्राम अवैध स्मैक

*कुल बरामदगी* – 129 ग्राम (कीमत लगभग ₹06 लाख)

*पुलिस टीम (थाना पिरान कलियर)*

1. थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार

2. व0उ0नि0 बबलू चौहान

3. उ0नि0 पुष्कर सिंह चौहान

4. का0 प्रवेज अली

5. का0 प्रकाश मनराल

6. का0 सुनील चौहान

7. का0 भादूराम

8. हो0गा0 राजेन्द्र सिंह

*CIU रूड़की टीम*

1. उ0नि0 अंकुर शर्मा

2. हे0का0 चमन

3. हे0का0 मनमोहन भण्डारी

4. हे0का0 अश्वनी यादव

5. का0 अजय काला

6. का0 महिपाल

  • Related Posts

    स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश लेकर निकलीं एनएसएस की स्वयंसेविकाएं

    हरिद्वार 17 मार्च एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन का उल्लासपूर्ण आगाज़ योगाभ्यास के साथ हुआ। दिन भर…

    पर्यावरण संरक्षण हेतु सतत विकास के अतिरिक्त कोई और मार्ग नही: श्री महंत डॉ रविन्द्र पुरी  

    हिमालय प्रकृति की आत्मा है उसका संरक्षण जरूरी: पदमश्री कल्याण सिंह रावत जल संरक्षण अब विकल्प नहीं संकल्प है: प्रो बत्रा 17 मार्च 2026 हरिद्वार। एस० एम० जे० एन० पी०…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश लेकर निकलीं एनएसएस की स्वयंसेविकाएं

    • By Admin
    • March 17, 2026
    • 3 views

    पर्यावरण संरक्षण हेतु सतत विकास के अतिरिक्त कोई और मार्ग नही: श्री महंत डॉ रविन्द्र पुरी  

    • By Admin
    • March 17, 2026
    • 5 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज के एनएसएस शिविर 

    • By Admin
    • March 16, 2026
    • 3 views

    भोपाल सिंह अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह ठेकेदार महामंत्री निर्वाचित, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए चुनाव 

    • By Admin
    • March 15, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 5 views

    प्रयोगात्मक ज्ञान हर छात्र के लिए अनिवार्य – श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 7 views