कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का शानदार नेतृत्व, हरिद्वार पुलिस की धमाकेदार सफलता

*कप्तान के निर्देश पर चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के निकल रहे सार्थक परिणाम*

*जिला हरिद्वार पुलिस कप्तान के सधे नेतृत्व में खेल रही है ताबड़तोड़ पारी*

*चोरी की 08 मोटरसाइकल और 01 स्कूटी बरामद*

*जाल बिछाकर की गई धरपकड़ के दौरान गिरफ्त में आए वाहन चोर गैंग के 04 सदस्य*

*नशे की लत पूरा करने के लिए वाहन चोरी की दुनिया में रखा था कदम*

थाना सिड़कुल पर दिनांक 27.01.25 को वादी रिषभ पुत्र हरिश चन्द्र निवासी महादेवपुरम थाना सिडकुल हरिद्वार की चोरी मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में पजींकृत अभियोग व अन्य वाहन चोरी के अभियोगों के अनावरण में जुटी हरिद्वार सिड़कुल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सक्रिय वाहन चोर गिरोह को दबोचने में सफलता हासिल की।

दर्ज मुकदमों में चुराए गए वाहनों की रिकवरी एवं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर कार्यवाही करते हुए थाना सिड़कुल में गठित पुलिस टीम ने स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाकर घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाले। लगातार प्रयासों के क्रम में टीम ने दिनांक 28.01.2025 को छापेमारी करते हुए गिरोह के 04 सदस्यों को पकड़कर उनकी निशांदेही पर 08 मोटर साइकिलें व 01 स्कूटी बरामद की गई।

पकड़े गए आरोपित से पूछताछ करने पर सामने आया कि इस गिरोह के सदस्य नशा करने के आदी हैं और अपने नशे की जरुरतों और अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। बरामद वाहनों में से 07 के संबंध में थाना सिड़कुल में मुकदमें पंजीकृत हैं। अन्य 02 के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

वाहन चोरी गिरोह के खिलाफ इस बड़ी कार्यवाही पर स्थानीय जनता द्वारा सिड़कुल पुलिस की प्रशंसा करते हुए हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

*नाम पता आरोपी*

1-सौरभ कुमार पुत्र पप्पू सिंह निवासी ग्राम अम्बेडकर नगर निकट रविदास मंदिर थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार उम्र 24 वर्ष

2-सोहेल पुत्र अमजद निवासी ड्रीमलैंड कालोनी के पीछे बहादराबाद जिला हरिद्वार उम्र करीब 21 वर्ष

3-राहिल पुत्र अमजद निवासी ड्रीमलैंड कालोनी के पीछे बहादराबाद थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार उम्र करीब 20 वर्ष

4-हर्ष यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी काली मंदिर चौक बहादराबाद थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार उम्र 21 वर्ष

*पंजीकृत अभियोगो का विवरण-*

1-मु0अ0सं0 49/ 25 धारा 303(2) BNS चालानी थाना सिडकुल हरिद्वार।

2-म0अ0सं0-45/25 धारा 305(क) BNS चालानी थाना सिडकुल हरिद्वार।

3-मु0अ0सं0-46/25 धारा 303(क) BNS चालानी थाना सिडकुल हरिद्वार।

4-मु0अ0सं0 -47/ 25 धारा 303(2) BNS थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।

5-मु0अ0सं0 50/ 25 धारा 303(2) BNS चालानी थाना सिडकुल हरिद्वार।

6-मु0अ0सं0 51/ 25 धारा 303(2) BNS चालानी थाना सिडकुल हरिद्वार।

7-मु0अ0सं0-658/23 धारा 379 भादवि चालानी थाना सिडकुल हरिद्वार।

*आपराधिक इतिहास सोहेल-*

मु0अ0स0 190/24 धारा 401 भादवि चालानी थाना सिडकुल हरि0

*आपराधिक इतिहास राहिल-*

मु0अ0स0 190/24 धारा 401 भादवि चालानी थाना सिडकुल हरि0

मु0अ0स0- 548/24 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना सिडकुल हरि0

*आपराधिक इतिहास सौरभ-*

मु0अ0स0 434/18 धारा 41,109 द0प्र0सं0 चालानी थाना सिडकुल हरि0

*बरामदगी-*

1- मो0सा0 स्पलेण्डर प्लस रंग पैथऱ ब्लैक इंजन न0-HA10AGKHJB9139 चैचिस न0- MBLHAW091KHJ79509

2- मो०सा० स्प्लेंडर प्लस रंग ग्रे/ ब्लैक चेसिस न0- MBLHAW231PHH05284, इंजन न0- HA11E8PHH58989

3- मो० सा० स्प्लेंडर प्लस रंग ग्रे /ब्लैक चेसिस न0-MBLHAR088JHJ12784इंजनन०- HA10AGJHJB3657

4- मो0सा0 स्प्लेंडर प्लस रंग ब्लैक/सिल्वर चेसिस न0- MBLHAW115LHF62737 इंजन न0-HA11EVLHF51609

5- मो0सा0 स्प्लेंडर सिल्वर कलर चेसिस न०- MBLHAW098K4F07566 इंजन न0HA01AGK4F1475

6- मो0सा0 स्प्लेंडर प्लस रंग ग्रे/ब्लैक चेसिस न०-MBLHAW081LHA52433 इंजन न0- HA10AGLHAA0849

7- मो० सा० स्प्लेंडर प्रो0 रंग ग्रे/ ब्लैक चेसिस-न0- MBLHA10ABC9B05702 इंजन न0- HA0EGC9B06599

8- मो0 सा०-स्प्लेंडर प्लस सिल्वर रंग चेसिस न०- MBLHA10CGFHK10467 इंजन न0- HA10ERFHK84394

9- स्कूटी एक्टिवा चेसिस नंबर ME4JF507KH818 3085 इंजन नंबर JF50E85182987 रजिस्ट्रेशन नंबरUK08AQ0380

*पुलिस टीम थाना सिड़कुल-*

1-थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भण्डारी

2-उ0नि0 अनिल बिष्ट

3-हे0का0 सुनील सैनी

4-हे0का0 संजय तोमर

5-कां0 गजेन्द्र

6-कां0 मनीष

7-कां0 अनिल कण्डारी

8-कां0 सुनील कुमार

9-कां0 प्रदीप जुयाल

  • Related Posts

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    सनातन का सबसे बड़ा पर्व है कुंभ: महामंडलेश्वर करौली शंकर कुंभ की तैयारियों और संत समाज की एकजुटता पर निरंजनी अखाड़े में प्रमुख संतों की बैठक हरिद्वार, कुंभ मेला 2027…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 3 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 5 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views