कप्तान डोबाल की पावरपैक लीडरशिप में हरिद्वार पुलिस का इकबाल बुलंद

*कांवड़ यात्रा से पहले नशा तस्करी पर हरिद्वार पुलिस का तीखा वार*

*करीब 03 करोड रूपये अन्तराष्ट्रीय बाजार कीमत की स्मैक बरामद*

*एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के सकारात्मक रूझान*

*कांवड़ मेले में नशा बेच मुनाफा वसूलने का था इरादा, सतर्क पुलिस ने प्लान किया फेल*

*हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही से नशा तस्करी से जुड़े माफियाओं में मचा हाहाकार*

*करीब डेढ़ किलो स्मैक के साथ मोटर साइकिल सवार नशा तस्कर धर दबोचा*

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के प्रखर नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी।

कांवड़ की तैयारियों के बीच एसएसपी हरिद्वार के चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान बहादराबाद हरिद्वार पुलिस द्वारा दिनांक 05/07/25 को दौराने चेकिंग नहर पटरी पथरी पॉवर हाऊस के पास से अभियुक्त मोहम्मद मुर्सलीन को 1 किलो 42 ग्राम स्मैक लाल रंग, 457 ग्राम मिलावट स्मैक, डिजिटल तराजू, एक पैकेट लाल रंग पाउडर व बाइक के साथ दबोचा गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 274/25 धारा 8/21/60 NDPS के तहत दर्ज किया गया।

आरोपी पूर्व में हरियाणा, सोनीपत, सहारनपुर व अन्य स्थानों पर स्मैक तस्करी का काम करता है जो कांवड़ मेले में स्मैक की बिक्री के इरादे से हरिद्वार आया था। आरोपी शातिर किस्म का है जिसने पुलिस से बचने के लिए स्मैक में लाल रंग मिलाया था जिससे वह पहचान में ना आए और आसानी से अपने कामयाबी सफल हो जाए, लेकिन हरिद्वार पुलिस द्वारा अभियुक्त के अरमानों पर पानी फेरते हुए सलाखों के पीछे भेज दियाl अभियुक्त के तार राजस्थान, हरियाणा, सहारनपुर एवं अन्य स्थानों से भी जुड़े हुए हैं इसके संबंध में पुलिस जांच कर रही है बहुत जल्दी गिरोह के अन्य लोगों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा

*विवरण आरोपित-*

मो. मुर्सलीन पुत्र शौकीन अली निवासी ग्राम जोला थाना बुढाना जनपद मुजफ्फनगर उ.प्र. उम्र 27 वर्ष हाल निवासी सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार

*बरामदगी-*

1- स्मैक (लाल रंग की)- 1.042 कि.ग्रा.

2- मिलावट स्मैक- 457 ग्राम

3- इलेक्ट्रॉनिक तराजू- 01

4- लाल रंग का पाउडर- एक पैकेट (500 ग्राम)

5- मो0सा0- 01

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद नरेश राठौड

2- व.उ.नि. प्रदीप राठौर

3- अमित नौटियाल प्रभारी चौकी बाजार

4- अपर उ0नि0 राकेश कुमार

5- का. विरेन्द्र चौहान

6- का. मुकेश नेगी

7- का0 जयपाल सिंह

8- CMP अक्षय कुमार फील्ड यूनिट हरिद्वार

9- का0 अनिल चौहान फील्ड यूनिट हरिद्वार

10- का0 विनय भट्ट फील्ड यूनिट हरिद्वार

  • Related Posts

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    हरिद्वार, 03 मार्च। आगामी 2027 कुंभ मेले को लेकर एक न्यूज पोर्टल में प्रकाशित खबर पर संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। पोर्टल में दावा किया गया था कि…

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    हरिद्वार (गोपाल रावत ) अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा गुरूवार को जगदगुरू शंकराचार्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 3 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 5 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 6 views

    अर्द्धकुंभ 2027 को लेकर मेला प्रशासन की बैठक, पांच अखाड़ों की रही भागीदारी

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 8 views

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 5 views

    माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 7 views