एसएसपी हरिद्वार के कड़े नेतृत्व में लगातार शानदार ख़ुलासे कर रही हरिद्वार पुलिस

*हरिद्वार पुलिस ने पथरी से चोरी हुआ ट्रक किया बरामद*

*UK से HP नंबर प्लेट बदल कर, कर रहे थे मालढुलाई*

*पुलिस टीम द्वारा पथरी से लेकर हरियाणा और गुजरात तक के खंगाल डाले सैकड़ों CCTV कैमरे*

*लगभग 800 सीसीटीवी कैमरे खंगाले*

*पुलिस टीम को भगवानपुर इंडस्ट्रियल एरिया में मिले अहम सुराग पहुंचे ट्रक तक*

*पथरी पुलिस ने भगवानपुर इंडस्ट्रीज़ एरिया में छापा मार चोरी गए ट्रक को लिया क़ब्ज़े में*

दिनांक 5-12-24 को वादी तसव्वुर रहमान पुत्र तमरेज निवासी ग्राम बहादुरपुर जट थाना पथरी जनपद हरिद्वार द्वारा ट्रक चोरी के संबंध में एक प्रार्थना पत्र थाना पथरी पर दिया गया। उपरोक्त प्रार्थना पत्र के संबध में तत्काल थाना पथरी पर चोरी का अभियोग पंजीकृत किया गया। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा चोरी हुए ट्रक को तत्काल बरामद करने हेतु एसपी देहात एवं क्षेत्राधिकारी लक्सर व थानाध्यक्ष पथरी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिसके अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा थाना हाजा से अलग-अलग पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पथरी से लेकर हरियाणा, गुजरात तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें एक HP नंबर की गाड़ी संदिग्ध लगी।

उपरोक्त गाड़ी के संबंध में पुलिस टीम द्वारा दिन-रात मेहनत करते हुए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई

दिनांक 13/1/2025 को पुलिस टीम को HP नंबर की गाड़ी झबरेडा की ओर से भगवानपुर इंडस्ट्रियल एरिया में सामान लेकर आने की जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा भगवानपुर पहुंचकर उपरोक्त ट्रक व चालक को हिरासत में लिया गया।

वाहन चालक ने अपना नाम जावेद पुत्र हसनू निवासी टोका थाना उटावड़ जिला पलवल हरियाणा बताया एवं बताया कि ट्रक चोरी करके उनके नंबर प्लेट बदलकर एवं नकली पेपर तैयार कर चुपके से ऐसे चोरी के ट्रक को ट्रांसपोर्ट में इस्तेमाल किया जाता था और उनमें गुजरात हरियाणा राजस्थान का ट्रांसपोर्ट का माल लाने ले जाने का काम किया जाता था और इतनी सफ़ाई से इस काम को किया जाता था कि अभी तक हमको कोई पकड़ नहीं पाया और हमारा काम चलते रहता था।

कप्तान के नेतृत्व एवं हरिद्वार पुलिस की सराहना—

उक्त ट्रक के सकुशल बरामद होने पर ट्रक स्वामी एवं स्थानीय जनता द्वारा SSP हरिद्वार एवं हरिद्वार पथरी पुलिस टीम के कार्यों की सराहना की गई l

उपरोक्त ट्रक की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए है।

*पंजीकृत अभियोग*

मु.अ.स.- 673/24

धारा303(2),317(2), 336 (2) BNS

*नाम पता आरोपी*

जावेद पुत्र हसनू निवासी टोका थाना उटावड़ जिला पलवल हरियाणा।

*बरामदगी का विवरण*

आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ ट्रक UK 08 CB 5639 आयशर(गुडस केरियर)

*पुलिस टीम*

1- थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार

2- उ.नि.विपिन कुमार

3- कां०मुकेश चौहान

4- कां०दीपक चौधरी

5- कां०जयपाल चौहान

6- कां०अजित तोमर

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 9 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 7 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 9 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 10 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views