एसएसपी ने कांवड़ मेला 2025 की तैयारियों को लेकर ली बैठक

*एसएसपी की अध्यक्षता में जिला पुलिस मुख्यालय में गोष्ठी आयोजित*

*सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में तैयारी पूर्ण करने का दिया जिम्मा*

*विगत वर्ष बनाए गए ड्यूटी प्वाइंटों का भौतिक निरीक्षण करने हेतु किया निर्देशित*

*सम्बन्धित से समन्वय बनाते हुए कमियों को समय से पूरा करने हेतु दिए गए निर्देश*

*मेले के दौरान संवेदनशील स्थानों में निगरानी के लिए ड्रोन केमरों की व्यवस्था*

आज दिनांक 26-06-2025 को जनपद पुलिस मुख्यालय हरिद्वार के सभागार में एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा आगामी कांवड़ मेले 2025 के दृष्टीगत जनपद के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थानाध्यक्षों ,एफएसओ, निरीक्षक यातायात के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित पुलिस कर्मियों से पूर्व में ली गई मीटिंग में दिए गए निर्देशों पर कांवड़ मेले के लिए अब तक की गई तैयारियों की जानकारी लेते हुए उन्हे फाइनल टच देने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये-

1- कांवड़ मेले के दृष्टिगत संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी बैठक आयोजित करें।

2- कांवड़ मेंले के दृष्टिगत आवश्यक सामान/ उपकरणों की मांग तत्काल भेजी जाये जिससे की समय रहते हुए उक्त की पूर्ति की जा सके।

3- विगत कांवड़ में जो भी कमियां परिलक्षित हुई है उनके सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी/ थानाध्यक्ष आपस में विचार विमर्श कर उन कमियों को पूर्ण करने हेतु कार्यवाही करें।

4- मेला क्षेत्र से सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी/ थानाध्यक्ष पार्किंगों का सम्बन्धित विभागों के साथ भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवा लें।

5- जिन क्षेत्रें में बैरियर/ बैरिकेटिंग व रुट डायवर्ट होना है उन्हे चिन्हित करते हुए कार्यवाही पूर्ण कर ली जाये।

6- सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी रहेगी कि वह अपने अपने सर्किल में कांवड़ मेंले के दृष्टिगत होने वाले कार्यों व व्यवस्थाओं को अपने निकट पर्यवक्षण में पूर्ण करवायेंगे तथा अनुपालन से अवगत करायेंगे।

7- सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में ड्रोन कैमरे एक्टिव रखेंगे जिससे की कांवड़ के दृष्टिगत कोई समस्या होती है तो उसपर निगरानी बनी रहे व तत्काल मौके पर पुलिस बल पहुंच सके।

8- कांवड़ मेले के दृष्टीगत सड़क किनारे एंव पार्किंगों पर जो भण्ड़ारे एवं दुकाने लगाये जाते है उनका सत्यापन करते हुए सही जगह पर लगाये जायें जिससे की किसी प्रकार से यातायात में व्यवधान उत्पन्न न हो।

9- प्रत्येक थाना स्तर पर आज से ही कांवड़ मेले के दृष्टीगत सत्यापन व अतिक्रमण ड्राइव अभियान तेजी से चलाया जाए।

10- समस्त थाना प्रभारी स्थानीय स्तर पर होटल/ टैक्सी/ व्यापारी एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित करें, जो सुझाव प्राप्त होते हैं उन पर अपने स्तर पर कार्यवाही करते हुए व्यवस्था बनाना सुनिश्चित करें।

11- प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित किए जाने वाले टेंट, कुर्सी इत्यादि को सही एवं तैयारी दशा में रखें।

12- रस्सी, लाठी इत्यादि सामग्री का भी मुल्यांकन किया जाए कि आवश्यकता के आधार पर उपलब्धता है या नही। कमी परिलक्षित होने पर खरीददारी का काम सीओ लाइन देखें।

13- पुलिस मुख्यालय से मेला प्रबंधन के लिए प्राप्त होने वाले पैरामिलिट्री व पुलिस फोर्स के रहने सहित अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूरा किया जाए।

14- निर्धारित पार्किग के अतिरिक्त अन्य उपलब्ध विकल्पों को भी तैयारी हालत में रखा जाए।

15- पैदल कांवड़ यात्रियों के लिए नहर पटरी पर सही व्यवस्था बनाई जाए एवं सुनिश्चित किया जाए कि दुकानों पर रेट लिस्ट लगी हो।

16- यात्रा के दौरान आने वाले डीजे सिस्टम्स एवं झांकियों के लिए निर्धारित मानकों को लागू किया जाए।

  • Related Posts

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोबोटिक्स और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, एआई और तकनीक के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र हरिद्वार। रोबोटिक्स के मॉडल, विज्ञान के प्रयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 3 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 4 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 12 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 7 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 13 views