एसएसपी के निर्देशन में नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस की ठोस कार्यवाही

*देवभूमि को नशा मुक्त बनाने में जुटी हरिद्वार पुलिस की तावड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी*

*रानीपुर पुलिस व ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर पर की छापेमारी*

*मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशे के काले कारोबार का पर्दाफाश*

*नशीली दवाइयां बेचते मेडिकल संचालक पत्नी सहित गिरफ्तार*

*4582 नशीले टैबलेट्स व 54 नशीले इंजेक्शन बरामद*

*युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी हरिद्वार पुलिस:: एसएसपी*

एसएसपी हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में रानीपुर पुलिस व ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर में छापेमारी कर मेडिकल स्टोर संचालक दंपति को दबोचने में सफलता हासिल की।

कोतवाली रानीपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम मीरपुर में मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा नशीली दवाइयां बेचने संबंधी सूचना पर कोतवाली रानीपुर पुलिस व ड्रग विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल छापेमारी की गई।

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पाए जाने पर मेडिकल स्टोर संचालक व उसकी पत्नी को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशांदेही पर मेडिकल स्टोर के पीछे मकान से कुल 4582 नशीले टैबलेट/कैप्सूल (PARVIOV SPAS ( ACETAMINOPHEN, DICYLOMINE HYDROCHLORIDE and TRAMADOL HYDROCHLORIDE CAPSULES) 4032 TAB, ELPRASAF 550 TAB) (ELPRAZOLAM) व कुल 54 नशील इंजेक्शन (PENTAZOCINE LACTATE INJECTION) बरामद किए गए।

मेडिकल स्टोर स्वामी अमरीश चौहान के बीमार होने पर उक्त मेडिकल स्टोर उनकी पत्नी चलाती है। अमरीश द्वारा कुछ माह पूर्व उक्त नशीली दवाईंया एवं इंजेक्शन मंगवाये थे जिनको उनकी पत्नी द्वारा मेडिकल स्टोर पर बेचा जा रहा था।

अभि0गण के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 14/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधि कार्यवाही की जा रही है l

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1- अमरीश चौहान पुत्र नाथू राम निवासी ग्राम मीरपुर थाना कोतवाली रानीपुर हरिद्वार 42 वर्ष

2- पत्नी अमरीश चौहान ग्राम मीरपुर थाना कोतवाली रानीपुर हरिद्वार 40 वर्ष,

*बरामदगी-*

1- कुल 4582 नशीले टैबलेट/कैप्सूल

2- कुल 54 नशीले इंजेक्शन

*पुलिस टीम-*

1- SHO रानीपुर कमल मोहन भण्डारी

2- उ0नि0 अर्जुन कुमार

3- का0 जयदेव

4- का0 हरीश राणा

5- म0हो0गा0 बबली रानी

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 6 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 7 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 9 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 10 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 10 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 17 views