एसएसपी के धैर्यवान नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस का बड़ा कारनामा

*21 साल से मफ़रूर ₹5000 के ईनामी को मुरादाबाद उ0प्र0 दबोच लाई हरिद्वार पुलिस*

*आरोपी का आंखमिचौली का खेल हुआ खत्म, 2003 से गैंगस्टर एक्ट में चल रहा था वांछित*

*गिरोह बनाकर टप्पेबाजी की कई घटनाओं को दिया था अंजाम*

*21 साल की जर्नी में आरोपी ने मृतक भाई की पत्नी से रचाई शादी,*

*परिवार सहित दिल्ली में रह रहा था आरोपी, रिक्शा चलाकर कर रहा था जीवन यापन*

जनपद हरिद्वार के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2003 में दर्ज हुए गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में 21 साल से फरार चल रहे आरोपी को दबोचने हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।

दिनांक 11/03/2003 को गिरोह बनाकर टप्पेबाजी कर जनता से नाजायज रूप से संपति अर्जित करने के संबंध में कोतवाली नगर पर अभियुक्त सूरज सहित 04 अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 205/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट दर्ज किया गया था।

अभियुक्त सूरज पुत्र सतपाल जोकि 21 वर्ष से अधिक समय से लगातर फरार चल रहा था जिसके ऊपर ₹5000 का ईनाम घोषित था आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना स्थान व वेश भूषा बदलकर जगह-जगह निवास कर रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु मा0 स्पेशल गैगस्टर जज हरिद्वार द्वारा स्थायी वारण्ट ST N0-15 A/03 धारा-2/3 गैगस्टर एक्ट जारी किया गया था।

माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की शत प्रतिशत तामील हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देशित क्रम में कोतवाली नगर व CIU की संयुक्त टीम द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए ₹5000 के ईनामी अभियुक्त को आदर्श कालोनी 23 पीएसी भातु लाईन थाना सिविल लाईन जनपद मुरादाबाद उ0प्र0 से दबोचने में सफलता हासिल की।

आरोपी 5वीं पास है जो अपने साथियों संग टप्पेबाजी की घटनाएं कर अपनी जरुरते पूरी करता था। अपने भाई की मृत्यु के पश्चात उसकी पत्नी से शादी कर उसके तीन बच्चों सहित दिल्ली चला गया। जहां पर आरोपी रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन कर रहा था                                                                              *नाम पता अभियुक्त*

सूरज पुत्र सतपाल निवासी आदर्श कालोनी 23 पीएसी भातु लाईन थाना सिविल लाईन जनपद मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र 44 वर्ष                                                                                                                                                                                                                                                      *पुलिस टीम-*

अ0उ0नि0 दीपक ध्यानी को0 नगर हे0का0 सतेन्द्र सिंह को0 नगर हे0का0 विकास मनोज CIU हरिद्वार कानि0 1055 सुनील को0 नगर कानि0 विवेक CIU हरिद्वार

  • Related Posts

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    *कुम्भ क्षेत्र में एनएच से जुड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूरा करें : मेला अधिकारी* *सभी सड़कों पर ब्लैक टॉप, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण तथा चौराहों के सुधार के निर्देश* *रेलवे स्टेशनों…

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    हरिद्वार। परम् पूज्य संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या, परम पूज्य आर्यिका 105 पूर्णमति माता जी के सानिध्य में आयोजित 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान (विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 3 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views

    पैसों से सुख नहीं खरीदा जा सकता : आर्यिका पूर्णमति

    • By Admin
    • March 11, 2026
    • 6 views

    भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान का छठा दिन

    • By Admin
    • March 10, 2026
    • 5 views

    प्रेमनगर आश्रम में आचार्य समयसागर जी का 46वां दीक्षा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 4 views

    मौलाना अब्दुल सलीम के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज

    • By Admin
    • March 9, 2026
    • 6 views