एसएमजेएन कॉलेज में प्रवेश शुरू, बीकॉम की कटऑफ 76 प्रतिशत

बीए की कटऑफ 63.6%, प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों की मदद को एनएसएस और रेडक्रॉस की हेल्प डेस्क

हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीकॉम, बीए और बीएससी प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले ही दिन कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की खासी भीड़ रही। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश के लिए पहुंचे। प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए कॉलेज प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि बीकॉम सामान्य वर्ग की कटऑफ 76 प्रतिशत तय की गई है। इस मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को 8 जुलाई को प्रवेश दिया जाएगा। ओबीसी वर्ग की कटऑफ 65 प्रतिशत और एससी वर्ग की 60 प्रतिशत निर्धारित की गई है। इन वर्गों के अभ्यर्थियों का प्रवेश 9 जुलाई को होगा। वहीं, बीए सामान्य वर्ग की कटऑफ 63.6 प्रतिशत, ओबीसी की 51 प्रतिशत और एससी वर्ग की 43.6 प्रतिशत रखी गई है। बीए सामान्य वर्ग के प्रवेश 8 जुलाई तथा ओबीसी और एससी वर्ग के प्रवेश 9 जुलाई को होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों के शिक्षक और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। परिसर में सूचना केंद्र और सहायता काउंटर बनाए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

प्रवेश समन्वयक एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय माहेश्वरी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और यूथ रेडक्रॉस के स्वयंसेवक हेल्प डेस्क के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश संबंधी अन्य औपचारिकताओं में सहयोग कर रहे हैं। इससे प्रवेश प्रक्रिया आसान और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है।

महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

  • Related Posts

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    हरिद्वार। कुंभ मेले से पहले सोशल मीडिया पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की हत्या किए जाने को लेकर की गई पोस्ट के…

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक फेसबुक पोस्ट ने हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 3 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 5 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 5 views

    जूना अखाड़े ने कृष्णा शाह विद्यार्थी नंद गिरी को दी जगतगुरु की उपाधि, वाल्मीकि अखाड़े के गठन की घोषणा

    • By Admin
    • July 23, 2026
    • 5 views

    गुप्त नवरात्रि समापन पर प्राचीन हनुमान मंदिर में कन्या पूजन

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 6 views

    केरियर्स360 की रैंकिंग में एम.सी.एस. बाल विद्यापीठ को एएए ग्रेड, शिक्षा की गुणवत्ता को मिली राष्ट्रीय पहचान

    • By Admin
    • July 22, 2026
    • 11 views