एमसीएस बाल विद्यापीठ में रोबोटिक्स की प्रयोगशाला का हुआ शुभारंभ 

वर्तमान में छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को समझना महत्वपूर्ण है:आदेश चौहान

रोबोटिक्स इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान की एक शाखा है:डॉक्टर अशोक शास्त्री

हरिद्वार।सोमवार को एमसीएस बाल विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सतीकुंड कनखल में नई शिक्षा नीति के अनुरूप कंप्यूटर अध्ययन के स्थान पर आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के पठन-पाठन के लिए

रोबोटिक्स (Robotics) की प्रयोगशाला का उद्घाटन रानीपुर विधायक आदेश चौहान और प्रबंध समिति के सचिव डॉक्टर अशोक शास्त्री,प्रबंधक डॉक्टर वीणा शास्त्री और निदेशिका डॉक्टर विशाखा कुमार ने किया।

प्रधानाचार्य नीलम बख्शी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

प्रबंध समिति के सचिव डॉक्टर अशोक शास्त्री ने कहा रोबोटिक्स इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान की एक शाखा है जिसमें रोबोट की अवधारणा, डिजाइन, निर्माण और संचालन शामिल है। रोबोटिक्स क्षेत्र का उद्देश्य बुद्धिमान मशीनें बनाना है, जो विभिन्न तरीकों से मनुष्यों की सहायता कर सकें तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने ऐसे कार्यों को करके दुनिया में क्रांति ला दी है जिनके लिए पहले मनुष्यों की आवश्यकता होती थी।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज स्वास्थ्य, वित्त, शिक्षा और मनोरंजन से लेकर प्रत्येक क्षेत्र में हमारे काम को आसान बना रहा है। वर्तमान में छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को समझना महत्वपूर्ण है क्योंकि इसकी सहायता से वे भविष्य में आसानी से जॉब प्राप्त कर सकते हैं और अपने ज्ञान को भी बढ़ा सकते हैं।

प्रबंधक डॉक्टर वीणा शास्त्री ने कहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सीखकर छात्र नए आविष्कार कर सकते हैं और तेजी से वर्तमान में हो रहे तकनीकी परिवर्तनों के अनुकूल हो सकते हैं।

निदेशिका डॉक्टर विशाखा कुमार ने कहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से छात्र किसी भी क्षेत्र में अपने काम को बहुत आसानी तथा कुशलता के साथ पूर्ण कर सकते हैं।

प्रधानाचार्य नीलम बख्शी ने बताया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा रोबोटिक्स एक दुसरे के पूरक हैं |

कार्यक्रम में महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 गीता जोशी, एम0 एम0 पीजी कॉलेज की निदेशिका डॉ0 अल्पना शर्मा, महिला विद्यालय इंटर कॉलेज की प्राचार्या रेखा पुरोहित, निदेशिका शशि प्रभा, विनीत कुमार अग्रवाल, ऋतु सिंह, राखी राणा, शिवानी जोशी, शिवानी गौड़, दीपा पुनिया, मनीषा आहूजा, प्रियंका चानना, शिल्पा रानी, रोशनी, रूपा विश्नोई, आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 3 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 14 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 17 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 17 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 16 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 18 views