उपाध्यक आपदा प्रबंधन विनय रुहेला ने रुड़की में विभिन्न जल भराव क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

*रुड़की 02 जून 2025

*नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों को बंद नालियों के पानी की निकासी के लिए 15 दिन के भीतर सभी नालियों की साफ सफाई के साथ ही पानी की निकासी के उचित प्रबंधन किए जाए।*

राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकारण के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने आज रुड़की नगर क्षेत्र के विभिन्न जलभराव क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव स्थिति का जायजा लिया,जिसमें उन्होंने सलेमपुर,राम नगर,पनियाला रोड, गणेशपुर,मोहम्मदपुर आदि क्षेत्रों का संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया।

उन्होंने नगर निगम रुड़की एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मानसून शुरू होने से पूर्व ही क्षेत्र में जिन जिन स्थानों पर जल भराव की स्थिति बंद नालियों के कारण से हो रही है ऐसे क्षेत्रों में नालियों की साफ सफाई की व्यवस्था एक सप्ताह के भीतर जेसीबी के माध्यम से करना सुनिश्चित करे,जिससे कि क्षेत्र में जलभराव की स्थिति से क्षेत्रवासियों से निजात मिल सके।

उन्होंने सलेमपुर क्षेत्र में जलभराव की स्थिति का जायजा लेते हुए क्षेत्र में जो भी जलवाराव की स्थिति बनी हुई है उसको सुनहरा नाले ने पानी की निकासी के उचित प्रबंधन के निर्देश दिए साथ ही 

क्षेत्र में तालाब का पानी जो सड़क पर आ रहा है उसके लिए उन्होंने तालाब की साफ सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए इसके साथ ही तालाब के किनारे जो गंदगी की गई है तथा तालाब के सौंदर्यकरण के लिए एव पानी के उचित निकासी के लिए डीपीआर तैयार करने की निर्देश नगर निगम को दिए। उन्होंने नगर निगम को ये भी निर्देश दिए है कि क्षेत्र में स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों द्वारा घर का एवं दुकानों का कूड़ा नालियों ओर सड़क किनारे डाल रहे है उन्हें चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक करवाई करते हुए चालान की करवाई कि जाए साथ ही जिन लोगों द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण किया हुआ है उनके खिलाफ भी कड़ी करवाई की जाए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार मानसून के दौरान किसी भी क्षेत्र में आम जन को जलभराव की स्थिति का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी अधिकारी ये सुनिश्चित कर ले कि जलभराव क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंधन करना सुनिश्चित करे जिससे कि आमजन को जल भराव की स्थिति का न सामना करने पड़े ।

इस दौरान रुड़की महापौर अनीता देवी, राज्य मंत्री शोभा प्रजापति , पूर्व जिला महामंत्री आदेश सैनी ,अरविंद गौतम,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सतीश रोहिला रुहेला,ब्लॉक प्रमुख कविंद्र,सचिन गुज्जर सहायक नगर आयुक्त रुड़की अमरजीत कौर,आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, कानूनगो आदेश आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं…

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    योग को दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ, संतुलित और निरोग जीवन अपनाने का आह्वान हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तरी हरिद्वार स्थित परमार्थ गंगा घाट पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 3 views

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 5 views

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 4 views

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 5 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 8 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 7 views