उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के होली मिलन समारोह में उमड़ा उत्साह, पत्रकारों को दी शुभकामनाएं

हरिद्वार। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई द्वारा स्थानीय होटल में आयोजित होली मिलन समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में नगर के गणमान्य लोग, पत्रकार बंधु और समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर होली के रंगों के साथ गीत-संगीत, मनोरंजक कार्यक्रमों और स्नेह मिलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने की। उन्होंने पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्यौहार जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। समाज में प्रेम और शांति बनाए रखने के लिए ऐसे पर्वों को मिलजुल कर मनाना आवश्यक है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम की मेयर किरण जैसल उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व हमें सभी मतभेद भुलाकर प्रेम और एकता के रंग में रंगने का संदेश देता है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस पर्व को सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ मनाएं और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखें।

विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि होली का पर्व हमें नफरत और द्वेष की भावना को त्यागकर प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर हमें एक-दूसरे को गले लगाकर समाज में समरसता का भाव स्थापित करना चाहिए।

इस अवसर पर पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज को सच से रूबरू कराने का कार्य करते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

समारोह के अंत में सभी अतिथियों और पत्रकार बंधुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई, जिसमें प्रतिभागियों ने होली के पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर समां बांध दिया।

इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद गिरि ने किया और अंत में अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

वैद्य एमआर शर्मा,पंडित अधीर कौशिक,पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, रवि जैसल,अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान,पंकज कौशिक,आनंद गोस्वामी,धीरज शर्मा,दीपक मौर्य,कुलदीप,रामेश्वर शर्मा,मनीष कुमार,आवेश अंसारी,प्रवीण पेगवाल,वासु देव राजपूत,मनीषा सूरी,रिजवान अहमद,रितेश तिवारी,विजय बंसल,महावीर नेगी,रविंद्र सिंह,रूपेश वालिया,प्रमोद गिरी,मुदित अग्रवाल,अश्वनी अरोड़ा,विकास चौहान,राजीव कुमार,विजय सुब्रह्मण्यम,शिवांग अग्रवाल,तनवीर अली, अमरीश कुमार,सुमेश खत्री,सचिन कुमार,आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

    मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी अपूरणीय क्षति:श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के पंचतत्व में विलीन होने पर अखिल…

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण में विवाद गहराया, तानाशाही और संपत्तियों के दोहन के लगाए गंभीर आरोप हरिद्वार। संतों के अखाड़ों में चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 3 views

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 5 views

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 10 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 11 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 26 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 32 views