इंजीनियर ही देश के भविष्यनिर्माता:श्रीमहंत रविन्द्र पुरी

हरिद्वार। रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट हरिद्वार, के सभागार में *भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया* के जन्मदिन पर इंजीनियर्स डे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आदरणीय श्रीमहंत डा० रविन्द्र पुरी जी महाराज, मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम नारायण विश्वकर्मा एवं संस्थान के निदेशक श्री वैभव शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

संस्थान के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी जी ने छात्रों, रिसर्चर्स और शिक्षकों को प्रोत्साहित किया और कहा कि वे टेक्नोलॉजी की नई चुनौतियों को अपनाएं और देश को तकनीकी रूप से अग्रणी बनाएं।

मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम नारायण विश्वकर्मा जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बिना इंजीनियर की दुनिया बिना पहियों वाली बाइक की तरह है अनुशासन एवं संयम ही एक सफल इंजीनियर की पहचान है।

संस्थान के निदेशक वैभव शर्मा ने कहा कि इस वर्ष इंजीनियर्स डे की थीम “डीप टेक और इंजीनियरिंग उत्कृष्टता: भारत के टेकेड को आगे बढ़ाना” है। उन्होंने कहा कि संस्थान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,रोबोटिक्स आदि में कार्य कर, छात्रों को नई विकास राह की ओर प्रोत्साहित कर रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत जैस्मिन द्वारा सरस्वती वंदना से की गई एवं तनुज बिष्ट, रोहित खत्री,कनिष्का कुमारी,अनिष्का ने स्वागत गान से सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।

संस्थान के इंजीनियरिंग के छात्रों के बीच इंजीनियर्स डे के अवसर डिबेट कंपटीशन, क्विज कंपटीशन, स्पीच कंपटीशन, लोगो कंपटीशन आदि का आयोजन किया गया।

क्विज़ कॉम्पीशन में प्रिंस, हिमांशु, डिबेट में राजनंदिनी, लोगो कॉम्पीटिशन में अन्नू भर्ती,आयुष चतुर्वेदी, स्टार्टअप आईडिया में कृतिका सैनी, हर्ष वर्मा, प्रोजेक्ट डिस्प्ले में शिवांक,आस मोहम्मद, स्पीच में जूही वर्मा, कुमार सोनू, मोहमद अमन,तनीषा चौहान विजयी रहे।

इस अवसर पर इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष सूरज राजपूत, फार्मेसी विभागाध्यक्षा कुसुम लता, मोनिका, भाग्यलक्ष्मी, कृतिका, श्वेता, प्रियंका,अंकित, हिमांशु, विश्वजीत, वैभव, संदीप बर्मन, आशु, अमित सैनी, तरन्नुम, मंजीत, विजय आदि शिक्षक उपस्थित रहे। मंच संचालन श्रुति शर्मा एवं सौरभ आर्या द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    देशवासियों से अपील: अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ईंधन की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें:अखाड़ा परिषद हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 3 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 8 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 7 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 7 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 9 views