आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी के जीवन के संकट को दूर करता है:विशाल गर्ग

रोटरी क्लब के सदस्यों ने 78 यूनिट रक्त एकत्र किया

रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नही आती:अक्षय अग्रवाल

हरिद्वार,15 अक्टूबर। रोटरी क्लब कनखल के पदाधिकारियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सिडकुल स्थित होटल में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष अक्षय अग्रवाल और सचिव प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्त कोष की कमी को दूर करने के लिए समय-समय पर रक्तदान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है। रोटरी क्लब हमेशा ही सेवा के कार्यों में अपना योगदान देता चला आ रहा है। कार्यक्रम चेयरमैन डॉ.विशाल गर्ग ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 78 यूनिट रक्त एकत्र किया गया है। रोटरी क्लब मानव सेवा के कार्यों में अपना योगदान हमेशा ही दे रहा है। रक्तदान शिविर के अलावा स्वास्थ्य शिविर, गंगा सफाई अभियान, एवं मलिन बस्तियों में रह रहे लोगों के उत्थान में निर्णायक भूमिका निभा रहा है। रक्तदान महादान है। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी के जीवन को बचाने में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति जन जागरूकता भी जरूरी है। लोगों में रक्तदान के प्रति कई तरह की भ्रांतियां बनी रहती हैं। विशाल गर्ग ने कहा कि रक्त दान करने से शरीर मे नये रक्त का संचार होता है। कई बिमारियां भी दुर होती है। रोटरी क्लब के द्वारा जनहित मे रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है। समाज सेवा के कार्यो से अन्य लोगो को भी प्ररेणा मिलती है। इस दौरान प्रदीप अग्रवाल, राजीव अरोड़ा, गौरव शर्मा, आशीष सपरा, चेतन घई, केशव देव जोशी, हुकम चंद कौशिक, प्रवीण चावला, प्रदीप तोमर, मनोज, अनूपा, आदि ने रक्तदान शिविर मे सहयोग किया।

  • Related Posts

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    विक्रम भुल्लर बोले—धान की तौल से लेकर खरीद और भुगतान तक किसानों की परेशानी दूर कराना प्राथमिकता खरीद केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता, अधिकारियों तक पहुंचाएंगे…

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 6 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 15 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 21 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 25 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 24 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 22 views