आज भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पर नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई

जिसमें नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा का अंग वस्त्र पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत अभिनंदन किया।

जिसके उपरांत जिला अध्यक्ष ने भी सभी मंडल अध्यक्षों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।

प्रथम बैठक में मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि हम सभी को पार्टी की रीति-नीति के अनुसार चलकर संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को महत्व देते हुए बूथ स्तर तक ले जाकर बूथ को मजबूत करने का काम करना है पार्टी संगठन द्वारा हमें जो कार्य दिए जाएंगे उन्हें हमें पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाकर करना चाहिए।

इसी के साथ-साथ केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

हम सभी को मिलकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ाने का काम करना है और हम जिस क्षेत्र में भी कार्य कर रहे हैं उस क्षेत्र में देश की उन्नति को ध्यान में रखते हुए अपना योगदान देने का काम करना है।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री आशु चौधरी ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, कार्यालय प्रभारी नकली राम सैनी, मंडल अध्यक्ष किशन बजाज ,प्रशांत शर्मा बिंदरपाल ,वरुण वशिष्ठ, कैलाश भंडारी, अश्विनी कंबोज ,पृथ्वी सिंह राणा ,चित्र कुमार सैनी ,रीता सैनी ,विवेक चौहान, सुशील पवार ,राकेश सैनी, विक्रम सिंह चौहान, राजेश शर्मा, नागेंद्र सिंह राणा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 9 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views