आजाद समाज पार्टी ने की शांतरशाह प्रकरण के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की

हरिद्वार, 15 जनवरी। आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज कुमार ने शांतरशाह प्रकरण को लेकर प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि थाना बहादराबाद अंतर्गत शांतरशाह में बीते वर्ष जून में नाबालिक दलित बालिका के साथ गैंगरेप व हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। मुकद्मा दर्ज होने के बावजूद मुख्य आरोपी आदित्यराज सैनी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। नीरज कुमार ने कहा कि मुख्य आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही सरकार से पीड़ित परिवार को 25 लाख रूपए का मुआवजा देने की मांग की। समाज कल्याण से मिलने वाले मुआवजे की बकाया राशि भी जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को दी जाए। नीरज कुमार ने यदि मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया और पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि नहीं दी गयी तो दलित समाज बड़ा आंदोलन करेगा। नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे दे रही है। लेकिन अब तक गैगरेप व हत्या की शिकार हुई दलित नाबालिक बालिका को न्याय नहीं दिला पायी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी जल्द से जल्द मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रैसवार्ता में अंकित नौटियाल, शुभम वालिया, जोनी अंबेडकर, अमरदीप, सिद्धार्थ गौतम आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 3 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 14 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 17 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 17 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 16 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 18 views