आगामी अर्द्ध कुंभ को लेकर आयुक्त गढ़वाल मण्डल विनय शंकर की अध्यक्षता बैठक हुई                  

*हरिद्वार, 25 फरवरी 2025* आगामी कुम्भ मेला-2027 हेतु की जाने वाली व्यवस्थाओं के सुचारु सम्पादन एवं नीतिगत निर्णय लिये जाने हेतु आयुक्त गढ़वाल मण्डल विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में मेला नियंत्रण भवन, सी०सी०आर० की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी है।

आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पाण्डे ने अर्द्धकुम्भ 2027 के भव्य और दिव्य तथा सफल आयोजन हेतु दीर्घकालिक कार्यों की कार्य योजना शीघ्रता से तैयार कर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज में जैसे भव्य कुंभ का आयोजन हुआ वैसे ही माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रयागराज की धरती से घोषणा की हमारा 2027 का जो मेला होगा वह कुंभ मेला के नाम से जाना जाएगा और उसी स्तर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुम्भ मेले 2027 आयोजन में किसी भी स्तर पर कोई भी कमी न रहे, जो भी आवश्यक कार्यों हों, उनकी समय से डीपीआर तैयार कर ली जाये। उन्होंने अल्प कालिक तथा दीर्घकालिक कार्यों की अलग-अलग सूची बनाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को उच्च कोटि की सुविधाए मिलें उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, श्रद्धालुओं हेतु यातायात तथा सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित कार्य योजना पर विशेष ध्यान दिया जाये मेले के आयोजन में 02 वर्ष बचे है उसकी तैयारी युद्ध स्तर पर करी जाए। उन्होंने विद्युत, पुलिस, परिवहन आदि की व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिये कि सुरक्षात्मक दृष्टि से सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य किये जाये। उन्होंने कुम्भ मेले के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करने, अतिरिक्त ट्रान्सफर्मरों की व्यवस्था रखने, के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने अस्थायी पुल निर्माण, पुलों तथा घाटों की मरम्मत पर विशेष ध्यान देने के निर्देश सिंचाई विभाग के अभियन्ताओं को दिये।

आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय को जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने आगामी कुंभ मेले-2027 की तैयारियों की जानकारी दी। आयुक्त गढ़वाल श्री पाण्डेय ने आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य आदि की देखभाल के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी का आवश्यक औषधियां एवं एंबुलेस की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था रखी जाने की कार्ययोजना तैयार करें, उन्होंने पेयजल निगम और जल संस्थान को आवश्यक व्यवस्थाएं की रूप रेखा तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए कुम्भ मेले में ट्रैफिक प्लान की व्यवस्थाओं के संबंध एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल तथा एसपी सिटी पंकज गैरोला चर्चा की तथा अगले एक हफते में अभ्यास कर फाइनल ब्लू प्रिंट तैयार करने के निर्देश दिए जिससे की मा. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आगामी बैठक में अंतिम रूप दे सकें।

बैठक में गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामत्री तन्मय वशिष्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी आर.के सिंह, एसपी हरिद्वार जितेन्द्र मेहरा, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह, एचआरडीए वीसी अंशुल सिंह, डीओ पीआरडी पीसी पाण्डे, ईई पीडब्लूडी दीपक कुमार, जिला आपदा अधिकारी मीरा रावत, एचआरडीए अभिनव रावत, डीएसओ तेजबल सिंह, एईयूपीसीएल प्रियंका अग्रवाल, प्रोजेक्ट मैनेजर (गंगा) मिनाक्षी मित्तल सहित जनपद के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

————

  • Related Posts

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    हरिद्वार, 03 मार्च। आगामी 2027 कुंभ मेले को लेकर एक न्यूज पोर्टल में प्रकाशित खबर पर संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। पोर्टल में दावा किया गया था कि…

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    हरिद्वार (गोपाल रावत ) अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा गुरूवार को जगदगुरू शंकराचार्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ की व्यवस्थाओं पर विवाद की खबरों पर संत समाज का पलटवार, ‘बिना प्रमाण बदनाम न करें’, कार्रवाई करे सरकार

    • By Admin
    • March 3, 2026
    • 3 views

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 5 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 6 views

    अर्द्धकुंभ 2027 को लेकर मेला प्रशासन की बैठक, पांच अखाड़ों की रही भागीदारी

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 8 views

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 5 views

    माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 7 views