अहमदपुर ग्रांट एवं उत्तम डिस्टिलरी, सहदेवपुर गांव में हो रहे जलभराव के लिए जिलाधिकारी ने सिंचाई एवं राजस्व विभाग को दिये जल निकासी के निर्देश

हरिद्वार 01सितंबर 2025- अहमदपुर ग्रांट एवं उत्तम डिस्टिलरी, सहदेव पुर गांव के किसानों के खेतों एवं आस पास के काॅलोनियों में हो रहे जल भराव के निकासी एवं उसके उचित समाधान के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सम्बन्ध अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ जल निकासी के समाधान के लिए बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ग्राम अहमदपुर ग्रांट उत्तम डिस्टिलरी, सहदेवपुर ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया कि क्षेत्र में वर्षा के पानी के कारण उनके खेतों एवं आस पास के आवासीय काॅलोनीयों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है जिसके लिए उन्होंने ने जल निकासी के समाधान के लिए उचित प्रबंधन किये जाने की मांग की।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी हरिद्वार, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की एवं अधीशासी अभियंता सिंचाई से उक्त गांवों में हो रहे जलभराव के स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली। जिस पर संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि सम्बन्धित गांव के क्षेत्र में एक सिंचाई विभाग का नाला है एवं दो राजस्व विभाग के नाले है। जिनके माध्यम से क्षेत्र में हो रहे जल भराव कि निकासी कि जा सकती है।

बैठक में जिलाधिकारी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की, उपजिलाधिकारी हरिद्वार एवं अधीशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिये है कि सिंचाई विभाग उत्तरप्रदेश के अधीन नाले को दुरस्त कराया जाए तथा राजस्व विभाग के अधीन जो दो नाले है उनकी सफाई के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही तत्परता से करने के निर्देश दिये ताकि उक्त ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे जलभराव की स्थिति का निदान किया जा सके। उन्होंने सिंचाई विभाग एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि क्षेत्र में हो रहे जल भराव के स्थाई समाधान के लिए किये जाने वाले कार्य के लिए सिंचाई विभाग उत्तरप्रदेश के माध्यम से आंकलन प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा ताकि जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को निदान मिल सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त दिपेन्द्र सिंह नेगी, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दीपक आर सेठ, उपजिलाधिकारी हरिद्वार जितेन्द्र कुमार, अधीशासी अभियंता सिंचाई ओम जी गुप्ता, अधीशासी अभियंता लोनिवी दीपक कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,ग्राम प्रधान वरिह कौर, एवं अहमदपुर ग्रांट एवं सहदेवपुर ग्रामीण मौजूद थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    हरिद्वार, 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    हरिद्वार, 10 जून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 4 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 4 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views

    राष्ट्रीय लोकदल का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views