अचल कार्यालय देहरादून द्वारा यूको राजभाषा सम्मान में मुस्कान ने प्रथम व परीक्षा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त

​हरिद्वार 28 मार्च, 2025

अंचल कार्यालय देहरादून द्वारा यूको राजभाषा सम्मान (2024-25) के अन्तर्गत एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एम.ए. हिन्दी की छात्रा मुस्कान को प्रथम तथा परीक्षा को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

​दोनों छात्राओं को महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने उनका सम्मान करते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन हुआ हैं प्रो बत्रा ने कहा कि राज्य भाषा प्रदेश स्तरीय सम्मान से हिन्दी भाषा के विकास हेतु नए आयाम स्थापित होंगे बतरा ने कहा कि दोनों छात्राओं ने अपने माता-पिता, परिवार व महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। कॉलेज की दो छात्राओं का चयन कॉलेज में स्तरीय शिक्षण को प्रदर्शित करता है वास्तव में महाविद्यालय के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इस हेतु महाविद्यालय के प्राध्यापकों की सराहना की

​अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय कुमार माहेश्वरी ने दोनों छात्राओं को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में सफल होना चाहता है, लेकिन सफल वही होता है जो अपनी जिन्दगी में आने वाली किसी भी कठिनाई से न डरे और उसका जमकर सामना करे, तभी व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है।

​हिन्दी विभाग की शिक्षिका डा मोना शर्मा, डा आशा शर्मा ने संयुक्त रूप से दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए बताया कि दोनों छात्राओं को पुरस्कार के रूप में ₹ पांच-पांच हजार की नगद धनराशि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि जब हमारे कॉलेज परिवार का कोई भी छात्र-छात्रा किसी परीक्षा में सफलता प्राप्त करता है तो कॉलेज परिवार के लिए बड़े गर्व एवं हर्ष की अनुभूति भी होती है।

​इस अवसर पर प्रो. जे.सी. आर्य, डा लता शर्मा, डा अनुरिषा, डा रेणु सिंह, डॉ पूर्णिमा सुन्दरियाल, डॉ पदमावती तनेजा, डॉ पुनीता शर्मा, विनीत सक्सेना, डॉ शिव कुमार चौहान , डॉ मनोज कुमार सोही, वैभव बत्रा, श्रीमती रिचा मिनोचा, श्रीमती रिकंल गोयल, श्रीमती आस्था आनन्द, विवेक मित्तल, डॉ यादवेन्द्र सिंह, डॉ विजय शर्मा, मोहन चन्द्र पाण्डेय आदि ने अपनी शुभकामनायें प्रेषित की।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 7 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 15 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 19 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 18 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 18 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 22 views