मां कामाख्या देवी की महिमा अपरंपार है:श्रीमहंत रविंद्रपुरी

 

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी, आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी ने असम के गुहावटी स्थित मां कामख्या देवी मंदिर के कपाट खुलने पर मां के दर्शन पूजन और कुंवारी पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि 51 शक्ति पीठों में मां कामाख्या देवी पीठ की महिमा अपरंपार है। मां कामाख्या देवी भक्तों पर सदैव कृपा करती हैं। मां कामाख्या देवी की कृपा से विश्व का कल्याण होगा। विश्व में आर्थिक प्रगति के नए स्रोत बनेंगे। जिससे सभी का जीवन मंगलमय होगा। उन्होंने कहा कि पूर्ण विधि विधान और श्रद्धाभाव से आराधना करने पर मां कामाख्या देवी प्रसन्न होकर साधक की सभी मनोकानमाएं पूर्ण करती हैं। मां कामाख्या देवी मंदिर तंत्र साधना का भी प्रमुख केंद्र हैं। प्रतिवर्ष मंदिर में मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु मां कामाख्या के दर्शन पूजन के लिए आते हैं। मां भगवती की कृपा से श्रद्धालु भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज एवं आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि शक्ति स्वरूपा मां कामाख्या देवी भक्तों को सुख समृद्धि और वैभव प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि संत महापुरूषों द्वारा किए गए अनुष्ठान के फलस्वरूप भारत समृद्ध राष्ट्र बनेगा और विश्व गुरू के रूप में दुनिया का नेतृत्व करेगा। अनुष्ठान में स्वामी आदियोगी सहित कई संत महापुरूष शामिल हुए विश्व कल्याण की कामना की।

  • Related Posts

    कृषि आधारित उद्योगों पर मण्डी शुल्क में छूट को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिला चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल

    देहरादून, 29 जुलाई। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में एक…

    मुख्यमंत्री धामी से श्री नंदादेवी राजजात समिति के अध्यक्ष डॉ राकेश कुंवर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की 

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में श्री नंदादेवी राजजात समिति के अध्यक्ष डॉ राकेश कुंवर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की | मुख्यमंत्री श्री धामी एवं प्रतिनिधिमंडल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कृषि आधारित उद्योगों पर मण्डी शुल्क में छूट को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिला चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल

    • By Admin
    • July 29, 2025
    • 3 views

    मुख्यमंत्री धामी से श्री नंदादेवी राजजात समिति के अध्यक्ष डॉ राकेश कुंवर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की 

    • By Admin
    • July 29, 2025
    • 4 views

    प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना की भांति दिव्यांग पेंशन योजना को भी किया गया सरलीकृत

    • By Admin
    • July 29, 2025
    • 5 views

    मुख्यमंत्री धामी से छात्र व प्रतिभाशाली वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर शौर्य प्रताप बिष्ट ने भेंट की

    • By Admin
    • July 29, 2025
    • 4 views

    वैश्य समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनायी हरियाली तीज

    • By Admin
    • July 28, 2025
    • 3 views

    सड़क दुर्घटनाओं  को कम करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन किया जाए: जिलाधिकारी

    • By Admin
    • July 28, 2025
    • 5 views